जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज के दिन की शुरुआत आपके लिए और दिनों से बेहतर रहेगी। आज विद्यार्थियों को अपनी एकाग्रता में भी वृद्धि देखने को मिलेगी, जिसके कारण उनका मन पढ़ाई की ओर लगेगा। परिवार में कोई कलह चल रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, जिसके कारण आपको मानसिक शांति मिलेगी। नौकरी में भी आज आपके शत्रु आपको तेज व पराक्रम को देखकर परास्त होंगे। लेकिन आज कुछ ऐसी समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे, जो व्यर्थ की होंगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज के दिन आपको अपने दिन का ज्यादा समय दूसरों के कार्यों को करवाने में नहीं बिताना है, क्योंकि आज आपके पास भी बहुत सारे काम होंगे, जिनके कारण आप चिंतित भी रहेंगे, इसलिए आज आपको दूसरों के कार्य को समाप्त कराने से पहले अपनों की ओर ध्यान देना होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। संतान को आज सामाजिक कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी व्यवसाय को चलाने की सोची है, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा और आप आज यदि कहीं निवेश करें, तो वह भी दिल खोल कर करें, क्योंकि वह भविष्य में आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिल सकता है, जिससे कुछ गिले-शिकवे भी दूर होंगे। जीवनसाथी के साथ यदि किसी तरह का मनमुटाव चल रहा था, तो आज वह भी समाप्त होगा और आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कुछ धन व्यय करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी। किन्तु वह आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले छात्रों के लिए बेहतर समय है। यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवन साथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लम्बे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय सम्बंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधिनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त हो सकता है, बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी रहेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारु रहेगा। आप में से कुछ कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पायेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

धनु राशि: धनु राशि वाले किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी। आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे। सामाजिक लोक्रियता में वृद्धि होगी। दफ़्तर में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे। शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे। घर में कोई धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है। आप परिवार के साथ अच्छा वक़्त बिताएंगे और उनके लिए खर्चा भी कर सकते हैं। वाहन या घर खरीदने के लिए यह सबसे उत्तम समय है। प्रेम संबंधों में संदेह और विवाद उत्पन्न हो सकता है। संबंधों में संतुलन बनाये रखें और बहस से बचें।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा। आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है। यदि आप परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से अपनी स्थिति को सुदृढ़ करना चाहते हैं, तो अपना ध्यान और समर्पण न खोएं। आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने को अपने प्रेमी से साझा करेंगे जिससे आपके प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिनास्तों से विरोध हो सकता है। विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *