जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आपको दूसरों की मदद करके सुकून मिलेगा,लेकिन लोग आपकी मदद को स्वार्थ ना समझे,इसीलिए सावधान रहें। आप अपनी मधुर वाणी का प्रयोग करके किसी लड़ाई झगड़े की स्थिति को भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं,जिन्हें देखकर आपके साथियों का मूड खराब रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आप अपने परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिए विचार विमर्श हो सकता है। जीवनसाथी यदि आपको किसी योजना को समझाएं,तो आपको उसे ध्यान से सुनना होगा तभी वह पूरी हो पाएगी। परिवार मे छोटे बच्चे आपके साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी कोई मनपसंद इच्छा पूरी होगी,जिसके बाद आप किसी धार्मिक आयोजन पर भी जा सकते हैं। आपको किसी भी कार्य को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। यदि आपने ऐसा किया,तो वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति का दिन रहेगा। आपको व्यर्थ में खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचना होगा,इसलिए अपने कामों की ओर ध्यान लगाएं। आपको शीघ्र आगामी वाहनों के प्रयोग से भी सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होती दिख रही है। आपको महान पुरुषों के दर्शन का लाभ मिलेगा,जिससे आप का मनोबल बढ़ेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज आप अपनी माताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी हल्का होगा। आज नौकरी कर रहे जातक अपनी सुलझी हुई बातों से अपने सीनियर्स का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे, जिसके कारण उन्हें उनके मन मुताबिक कार्य भी सौंपा जाएगा, लेकिन आज आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उसमें गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज हज काम को मजबूती से करेंगे। मन हर्षित होगा, क्योंकि कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के बारे में विचार करेंगे। आज आप किसी चुनौती से नहीं घबराएंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज बढ़िया नतीजे हासिल होंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। परिवार का माहौल आपको परेशानी देगा, जिससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। इनकम में गिरावट हो सकती है लेकिन आपके काम की तारीफ होगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिनमिन सामान्य है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा और आपकी इनकम भी बढ़ेगी। परिवार का माहौल खुशी देगा और लोग एक दूसरे का ध्यान रखेंगे। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर अपना ध्यान बनाए रखें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देकर काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी आप पर होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशी से भरा रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, जो लोग आज अपने काम को किसी प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते हैं, तो दिल खोलकर निवेश करें, क्योंकि वह भविष्य में उनको भरपूर लाभ दे सकती है, लेकिन आज आपको अपने साझेदारी में चल रहे व्यवसाय की ओर ध्यान देना होगा, क्योंकि उनके पार्टनर को धोखा देने की कोशिश कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फल दायक रहेगा। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा नहीं तो दिक्कत आ सकती है। आपके विरोधी मजबूत होंगे। भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा, जिससे कुछ काम बन जाएंगे और आपके जीवन में धन की आवक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, जिससे बीमार पड़ सकते हैं। घर के बुजुर्गों का स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *