जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके सांसारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। ससुराल पक्ष एक के लोगों से मेल मिलाप करना आपके लिए बेहतर रहेगा और आपके मन में अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे धन उधार मांग सकता है। भौतिक सुख सुविधाओं में भी आज वृद्धि होगी, लेकिन अविवाहित जातकों के जीवन में आपको खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए विदेश जाने की योजना भी बना सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आपको अपनी कुछ बेकार पड़ी हुई योजनाओं को भी लॉन्च करना होगा, तभी वह आपको लाभ दिला सकेगी। यदि आपको उधार चाहिए तो आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी परिजन पर आंख मूंदकर भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। यदि कोई संबंधित मामला चल रहा है, तो वह आज सुलझ सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों का पूरा ध्यान रखेंगे और उन्हें समय से पूरा करके देंगे। परिवार के किसी सदस्य को कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए आपको उनके खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई परेशानी रहेगी। प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपने व्यापार के सभी कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे व जिनके लिए आप अपने किसी सहयोगी से मदद भी मांग सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी परिजन का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। आज प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों को कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें उनको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, तभी उस कार्य को पूरा कर पाएंगे।  

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको धन के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा। यदि व्यापार में आज जोखिम उठाने की स्थिति भी उत्पन्न हो, तो बहुत ही सोच समझकर उठाएं, नहीं तो बाद में आपका वह धन डूब सकता है। विद्यार्थियों ने यदि आज कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर पढ़ाई, नहीं की तो उन्हें सफलता हाथ लगेगी। छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन वह अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे और छोटे बच्चे आज उनसे कुछ फरमाइशें कर सकते हैं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपको भावुकता में किसी भी निर्णय को नहीं लेना है, क्योंकि यदि आपने आज अपने परिवार के किसी भी सदस्य के करियर से संबंधित निर्णय को भावुकता में लिया, तो बाद में वह उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यकत है, तो आज उन्हे अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। विवाह योग्य जातकों के लिए आज उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपनी संतान की शिक्षा में आ रही बाधा के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से भी मिल सकते हैं।

  तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि आप अपने बचत धन को समाप्त ना करें, नहीं तो बाद में आपको परेशानी हो सकती है, इसलिए आज आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर भी लगाम लगानी होगी, तभी आप अपने धन को संचय कर पाएंगे। आज व्यापार कर रहे लोगों को अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहना होगा, क्योंकि उसमें उनके कुछ शत्रु भी हो सकते हैं, जो उनकी यह परेशानियां खड़ी कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने परिवार के सदस्यों में तालमेल बैठाना होगा, क्योंकि आज यदि कोई कलह है, तो लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह फिर से सिर उठा सकती है, जिसके कारण आप परेशान होंगे और आपको मानसिक तनाव भी होगा, लेकिन उसमें आपको किसी भी ऐसे सदस्य से मदद नहीं लेनी है, जो कि आपका शत्रु हो, क्योंकि वह आपको गलत ही सलाह देंगे। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर यदि विचार विमर्श करेंगे, तो यह समस्या आसानी से हल हो जाएगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज जो लोग अपनी किसी चल या अचल संपत्ति को खरीदने अथवा बेचने का लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं, तो उनको आज इस क्षेत्र में सफलता मिलती दिख रही है, लेकिन इसके लिए आपको भागदौड़ बहुत करनी होगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे व थक भी जाएंगे और थकान के कारण आज आपको सायंकाल के समय कुछ मौसमी बीमारियां भी अपनी चपेट में ले सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।  

मकर राशि: मकर राशि वाले आज के दिन आपको शासन सत्ता का भी भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है, जो लोग किसी बड़े पद पर अधिकारी हैं, उनके कार्यभार में आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन मजबूरी में उन्हें वह करने पड़ेंगे, जो लोग आजीविका के क्षेत्र में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने मित्रों द्वारा कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य के कारण परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपके बाकी परिवार के सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए आज सावधान रहें। 

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको अपने व्यवसाय में एक के बाद एक लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे, जिसके कारण आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा औरआप अपने आपको भी आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूत महसूस करेंगे। आज आपका अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य के पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा और आप आज दूसरों की मदद के लिए भी तुरंत हाजिर रहेंगे, जिसके कारण आप अपने कामों को भी पीछे छोड़ सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने से पहले ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, इसलिए आज दूसरों के मामले में ज्यादा ना पड़े।  

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ सकती है, जिसे देखकर आपके परिवार के सदस्य भी हैरान रहेंगे, लेकिन आपको अच्छे कार्य करते देख उनके मन में प्रसन्नता होगी। आज आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी, जिसके कारण आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं व आज अपने साथी के साथ सगाई कर सकते हैं, जिसके कारण उनके कुछ नए संबंध बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *