जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज यदि आपको आपका कोई मित्र कोई सूचना दे तो आपको उसे सुनकर तुरंत नहीं भागना है क्योंकि वह आपको परेशान करने के लिए भी कोई सूचना दे सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र में किसी कार्य में विलंब होगा,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा,इसलिए आपको उसकी चिंता नहीं करनी है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में भी गिरावट चल रही थी,तो उनके स्वास्थ्य में सुधार होगा। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं और अभी तक अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह मिलवा सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण उनके आत्मसम्मान में भी वृद्धि होगी। जो लोग विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें यह मौका आज मिल सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति की अभिलाषा पूरी होगी,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर अत्यधिक मेहनत करनी होगी,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी,क्योंकि उन्हें कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र के वातावरण में आज सुधार होगा। लोग आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। यदि आपने किसी धन संबंधित योजनाओं में धन का निवेश किया था,तो वह भी आपको लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप अपनी सुख सुविधाओं के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते है। आप किसी यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं,तो उसे कुछ समय स्थगित कर दे,नहीं तो किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने का भय बना हुआ है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके ऊपर किसी काम का बोझ आ सकता है, जिसके कारण आपको कुछ तनाव होगा, लेकिन सायंकाल तक वह किसी बुजुर्ग की मदद से समाप्त होगा, जिससे आपको आर्थिक मदद भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप यदि कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने बिजनेस में किसी पर भी आंखें बंद करके भरोसा नहीं करना है, नहीं तो उनको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए चारों ओर से खुशियां लेकर आएगा। आज आपकी यदि संतान के विवाह से संबंधित यदि कोई समस्या थी, तो वह भी किसी परिजन की मदद से समाप्त होगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका धन कहीं उधार दिया हुआ था, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से भी सामान मिलता दिख रहा है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको आपके ऑफिस में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपनी मेहनत व लगन से सायंकाल तक आप अपने उस कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। परिवार के किसी सदस्य की इच्छा पूर्ति न होने से आज परिवार में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाए रखना होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके चारों ओर का माहौल कुछ अजीब सा रहेगा। आप आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता तो मिलेगी, लेकिन उससे विलंब अवश्य होगा, जिसके कारण आपका मन विचलित होगा, लेकिन सफलता मिलने पर मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने भाई से अपने बिजनेस के लिए सलाह ले सकते हैं, जिसमें आपको कुछ धन की आवश्यकता भी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आप कुछ परेशानियों से घिरे नजर आएंगे। आज आपको अपने हर कार्य को पूरा करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ेगी, जिसके कारण आपके कुछ निराशा भी हाथ लग सकती है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे और आगे बढ़ेंगे। यदि आपकी माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक होगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें और यदि कहीं निवेश करें, तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य लें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आपको कोई भी नया कार्य करने से रोकना होगा क्योंकि उसके लिए आज दिन उत्तम नहीं है। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय ध्यान में रखकर ही वह कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। यदि आप कही शेयर संबंधी व्यापार करते हैं, तो आज उसमें आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए धैर्य से कार्य करने का होगा। आज आप जिस कार्य को धैर्य से करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त अवश्य करेंगे। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई डील फाइनल करनी है, तो आप अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर के फैसला लें। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के यहां जाने का प्लान बना सकते है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आपको अपने आलस्य के कारण अपने धन लाभ के अफसरों को भी नहीं पहचान पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मकान की खरीदारी करने से पहले अपने परिजनों से राय जरूर ले अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको कोई नया ऑर्डर या कंस्ट्रक्शन मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *