जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपको काफी संघर्षों के बाद सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने बढ़ते हुए कर्जों से भी काफी हद तक मुक्ति मिलेगी,जिसके कारण आप चैन की सांस लेंगे। यदि आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं,तो उसके लिए भी समय निकालना आसान रहेगा। आपको आलस्य को दूर भगाकर आगे बढ़ना होगा और अपने कुछ रुके हुए कार्य को भी पूरा करना होगा। पिताजी को अक्समात कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है,जिसके लिए आप भागदौड़ में लगे रहेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के लिए सरप्राइस पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपके पराक्रम व पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से चल रही अनबन भी समाप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह मिलवा सकते हैं। आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा,नहीं तो वह गलत कामों की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको व्यवसाय में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे,क्योंकि आपको कोई ऐसा काम मिल सकता है,जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आप काफी सारी समस्याओं से बाहर निकलेंगे,लेकिन आपको अपने खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा,नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आज कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो, तो उसमे आपको अपने क्रोध व अपनी वाणी दोनों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो वह आपके लिए महंगा पड़ सकता है। आज आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई अशुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको अपने फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अंदर आत्म सम्मान की बढोत्तरी होगी और हर काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में बेहतरीन नतीजे हासिल होंगे। आपको अपने काम में आनंद आएगा और आगे बढ़ चढ़कर कार्य संपन्न करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी भी चुनौती से घबराएंगे नहीं और मेहनत करेंगे। विरोधियों से आप जीत जायेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान सामान्य फलदायक रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी और सेहत भी कुछ बिगड़ सकती है, इसलिए अपने ऊपर पूरा ध्यान दें। नौकरी पेशा लोगों को तनाव का सामना करना पड़ेगा और नौकरी बदलने का विचार मन में आएगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और आपका ध्यान भी इस ओर रहेगा कि अपनी मेहनत से मिलने वाले फल को किस प्रकार गुणात्मक रूप से बढ़ाएं, जिससे आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आए। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। उन्हें अपने काम का अच्छा नतीजा मिलेगा। जो लोग व्यापार करते हैं, उन्हें किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य फलदायक रहेगा। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे और अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पड़ोसी से विवाद हो सकता है। आज आप अपने किसी पुराने दोस्त से जी भर कर बातें करेंगे। आपकी सेहत आज मजबूत रहेगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा और आज आप भविष्य के लिए कुछ नया सोचेंगे। अपने घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके काम बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को आज कुछ निराशा का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आजका दिन अच्छा रहेगा।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य फलदायक रहेगा। कामों को समय से निपटाना चुनौती होगा। मानसिक तनाव भी रहेगा, क्योंकि आप चिंता ग्रस्त रहेंगे। खर्चों में कमी आएगी और इनकम अच्छी होगी। लेकिन यदि अब आपने अपने व्यापार की ओर ध्यान नहीं दिया, तो आपको धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आज आपको परिवार के सदस्य द्वारा कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है, जिसमें आपको कोई नई कार, मोबाइल, लैपटॉप आदि हो सकते हैं, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, क्योंकि उसकी प्रतिक्षा आप लंबे समय से कर रहे थे। जीवनसाथी को आज आप कहीं बाहर घुमाने फिराने भी लेकर जा सकते हैं, जिसके कारण आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा, लेकिन आज आपको व्यापार में किसी पर भी भरोसा करने से पहले अपने भाइयों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा, नहीं तो वह आपके धन का निवेश गलत जगह करा सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन सामाजिक कार्यक्रमों में जुटे लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज उनको कुछ जनसभाएं करने का भी मौका मिलेगा, जिसके कारण उनके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आपको आपका लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, लेकिन यदि अब आपने अपने व्यापार की ओर ध्यान नहीं दिया, तो आपको धन की हानि भी हो सकती है, इसलिए आपको सावधान रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *