जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी लोकप्रियता चरम पर होगी,जिसके कारण आपके सभी काम आसानी से बनते चले जाएंगे। अगर आप विदेशों से कोई व्यवसाय करते हैं,तो उसमें आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। घर से दूर नौकरी में कार्यरत लोगों को परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। व्यवसाय में अच्छी प्रगति देखकर आपके शत्रु भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप मनोरंजन के किसी कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं से लाभ तो कमाएंगे,लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। आपको परिवार में किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए भागदौड़ करेंगे,जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी पर भरोसा करना होगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप रचनात्मक कार्यों में व्यतीत करेंगे। आपकी यश व कीर्ति में वृद्धि होगी और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी पिछली की गई गलती का डर सता सकता है। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोग आज किसी बड़े आर्डर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। यदि आपको किसी गरीब व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले,तो अवश्य करें। आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करने से पहले उसके जरूरी कागजातों को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो बाद में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगुना होकर वापस मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *