जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपका अपने किसी जूनियर से वाद-विवाद हो सकता है,जिसके कारण आपका मूड खराब रहेगा। प्रेम संबंधों में आप एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएंगे,जिसके कारण आप लोगों की भी परवाह नहीं करेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को विदेश में नौकरी मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। फंड व शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग बहुत अधिक मात्रा में धन निवेश ना करें।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है,क्योंकि आपकी नौकरी में अधिकारियों से वाद विवाद होने के कारण आपके मन में उलझने रहेंगी और आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। परिवार में यदि आपका कोई वरिष्ठ सदस्य आपसे नाराज है,तो आपको उनसे माफी मांगने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप जल्दबाजी के कारण कोई गलत निर्णय ले सकते हैं,जो बाद में आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपके घर परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको किसी सरकारी योजना का भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से लाभ मिलता दिख रहा है। अधिकारी भी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपको व्यावसायिक योजना में भविष्य के लिए निवेश करना बेहतर रहेगा,बाद में आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं हल होंगी और उन्हें डिनर डेट पर भी लेकर जा सकते हैं,जिसके कारण आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। राजनीति और सामाजिक कार्यों से संबंधित आपको कुछ मीटिंग में जाना पड़ सकता है,जहां आपकी बात को मान-सम्मान दिया जाएगा,जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। अगर आपके सामने कोई धन से संबंधित समस्या चली आ रही है,तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद मांग सकते हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले प्यार बांटते चलो वाली पंक्ति आपके लिए काफी सटीक रहेगी। आज आप सभी के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे। आपकी लव लाइफ के लिए आज खुशनुमा दिन रहेगा और संतान भी मौज मस्ती करेगी। आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। हो सकता है कि आज के दिन आप ऑफिस से छुट्टी ले लें। कुल मिलाकर आज का दिन आराम फरमाने और घूमने-फिरने के लिए बेहतर है।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में तनाव के साथ-साथ किसी बड़ी योजना पर विचार विमर्श हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता मिलेगी और संतान से सुख मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *