जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए समय निकाल पाएंगे। व्यापार कर रहे लोगों को निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो यह उनके लिए नुकसानदायक रहेगा। आपको अपनी माताजी से किए हुए वादों को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं,जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें साथी से किसी भी लड़ाई झगड़े को मिल बैठकर समाप्त करना होगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने या चोरी होने से आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्य आपकी बात का मान रखेंगे और ससुराल पक्ष से भी आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को कोई महत्वपूर्ण निर्णय परिवार के सदस्यों से पूछकर लेना बेहतर रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा से आप किसी नए पद की प्राप्ति कर सकते हैं। आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है,नहीं तो वह आपका बनता हुआ काम बिगाड़ सकती हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में कुछ समय व्यतीत करेंगे। आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का आज आपको अच्छा मौका मिलेगा। किसी नई आर्थिक योजना में आप निवेश कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पाकर आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होगी। व्यापार व नौकरी में आपको मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप किसी नई भूमि, वाहन, मकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी और परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से काम करना आज आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थी आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी के स्वास्थ्य में यदि कुछ गिरावटें आ रही है,तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाए रखने के लिए आपको घर व बाहर दोनों ही जगह के कामों को समय पर निपटाना होगा। आपके सामने आपके शत्रु भी नतमस्तक हुए नजर आएंगे, जिन्हे देख कर आपको हैरानी होगी।  काम के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए मंगलमय रहेगी। आपको आर्थिक स्थिति के लिए बजट प्लान करके चलना होगा, जिससे आप अपने कुछ फालतू खर्चा मे कमी ला सकते हैं।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को करने का सोचा है, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *