जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपको परेशानियों से निजात दिलाने वाला रहेगा। साझेदारी में चल रहे किसी व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ हो सकता है। विद्यार्थियों का मन किसी समस्या के कारण पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है,लेकिन उन्हे पिता जी से बातचीत करके उनकी समस्या का समाधान मिल जाएगा। आपको व्यवसाय में कुछ नई योजनाओं को लागू करना होगा,जिनमें आपको पिताजी के साथ की आवश्यकता होगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ तनाव से भरा रहने वाला है। आपका कोई पहले लिया गया निर्णय गलत साबित हो सकता है, जिसमें आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है, इसलिए आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में माहौल कलहपूर्ण रहेगा,जिसके कारण आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा। आपके आज किसी अपने मित्र से मुलाकात होगी,जिसे आप अपने दिल का हाल बता सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी को उधार दिया हुआ धन मिलने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ जिम्मेदारियां तो मिलेंगी, लेकिन उसके साथ-साथ आपको तरक्की भी मिलती दिख रही है। आप जीवनसाथी के लिए कोई खास उपहार लेकर आ सकते हैं,जिससे आप दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने पद व प्रतिष्ठा मिलने के कारण कोई सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। आज यदि आप किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से धन का निवेश करेंगे,तो वह भविष्य में आपको दोगुना होकर मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों के मुकाबले बेहतर रहेगा,लेकिन आपको किसी की मदद सोच समझकर करनी होगी। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें,नहीं तो वह आपको गलत समझ सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने घर और बाहर तालमेल बनाए रखें,नहीं तो परिवार के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आप संतान की समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापारिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से मदद लेनी पड़ सकती है,जो आपको लिए लाभदायक रहेगी। आपको अपने किसी पिछली की हुई गलती के लिए कार्यक्षेत्र में माफी मांगनी पड़ सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ व्यर्थ की चिंता परेशान करेगी, जिस कारण आप अपने कार्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। प्राइवेट नौकरी में कार्यरत लोगों को आज अपने किसी साथी के कारण तरक्की मिल सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद कानून में चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में आ सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने साथी की सभी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो बाद में उन्हें पछताना पड़ सकता है।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायी रहने वाला है। आप घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीद सकते हैं। यदि किसी भूमि, वाहन, मकान आदि की इच्छा आपके मन में थी, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने में लगे रहेंगे। विद्यार्थियों को भी अपने कुछ कमजोर विषयों पर अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी वह परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगुना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *