जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। विदेशों से आयात-निर्यात का व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हे कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं उनकी पद और प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। आपको आज कोई ऐसा काम करने से बचना होगा,जिससे आपका नाम खराब हो। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोग आज कोई अच्छा काम कर सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। विद्यार्थी परीक्षा में अत्यधिक मेहनत के बाद अच्छा मुकाम पा सकते हैं। आज आपके लंबे समय से रुके हुए सभी कार्य समय पर पूरे होने से आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान की किसी समस्या का समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको एक के बाद एक लाभ कमाने के बहुत अवसर प्राप्त होंगे,जिन पर चलकर आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज के दिन आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ चुनौतियां रहेंगी,जिनका आप डटकर सामना करेंगे। मानसिक तनाव आज अधिक बढ़ सकता है। आज आप माता पिता के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिसमें आप उनसे कुछ मन में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको आज मन मुताबिक धन लाभ होने से आपकी कुछ मुश्किलें कम होंगी।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा,लेकिन कार्यक्षेत्र में आज आपके वाणी की मधुरता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और अधिकारी भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। कला के क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थी आज अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप खर्चों को लेकर परेशान नहीं होंगे,क्योंकि व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलने से आप उन्हे आसानी से पूरा पाएंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति का दिन रहेगा। विद्यार्थियों को भी शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आज आपको अपने किसी प्रयोजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आपके घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *