जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपको पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाला रहेगा। आप किसी छोटे-मोटे पार्ट टाइम काम को करने पर भी विचार कर सकते हैं। माता-पिता से आप किसी बात पर नाराज रहेंगे। भाई बहनों से चल रही समस्या को आपको मिलजुल कर समाप्त करना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई परेशानी है,तो उसके लिए आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करनी होगी। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आपकी धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। नौकरी कर रहे लोगों को काम अधिक मिलने के कारण उनकी व्याकाग्रता बढे़गी। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ कामों को भी पूरा कर सकेंगे। भाई बहनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा है,तो उसे भी आप को समाप्त करना होगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। परिवार में चल रही लड़ाई झगड़े को आज आप शांति से निपटाए।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपकी आय में वृद्धि लेकर आएगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। अपने वाहन के रखरखाव आदि पर भी कुछ धन व्यय करेंगे और अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं। यदि परिवार में आज कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको शांति बनाने की कोशिश करनी होगी। विद्यार्थी परीक्षा में कठिन परिश्रम करके सफलता हासिल करेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी परिवार के सदस्य की नौकरी में आ रही समस्या के कारण भागदौड़ करनी होगी। आपका मन परेशान होने के कारण निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी,जिससे आप किसी निर्णय को समय पर नहीं लेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को घर से दूर नौकरी के लिए जाना पड़ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों की किसी बड़े नेता से मुलाकात होगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आज आपको अपने बेवजह के खर्चों पर लगाम लगानी होगी और एक अच्छा बचत प्लान करके चलना होगा। यदि आपने अपने संचित धन को खर्च किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। आज आप अपनी शान शौकत पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिसे करने से पहले आपको अपने आय और व्यय को ध्यान में रखना होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोग महिला मित्र के सहयोग से किसी अच्छे पद की प्राप्ति कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को मेहनत अधिक करनी होगी,तभी वह कोई मुकाम पा सकेंगे,लेकिन स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आने से आप परेशान रहेंगे। आपको अपने वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा,तभी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवा पाएंगे। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको चिंता बनी रहेगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगुना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *