जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आर्थिक मामलों में सफलता दिलाने वाला रहेगा। यदि आप किसी बैंक,व्यक्ति,संस्था आदि से ऋण लेंगे तो आपको आसानी से मिल जाएगा। घर परिवार में चल रही कड़वाहट को आपको बातचीत के जरिए ही समाप्त करना होगा। यदि आपसे आज कोई गलत बोले तो भी आपको चुप लगाना होगा। सायंकाल का समय आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप धार्मिक आयोजन में भी अपना आधे से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। संतान व उनके करियर को लेकर आज आप कुछ चिंतित रहेंगे,लेकिन यदि आप किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करेंगे,तो आपको समस्या का समाधान आसानी से मिल जाएगा। दाम्प्त्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य पाकर आप प्रसन्न रहेंगे। आपका कोई मित्र आज आपसे उधार मांग सकता है,जिसके लिए आपको उसकी मदद करनी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। सरकारी नौकरी से जुड़े लोग अपने धन को किसी अच्छी योजना में लगाकर अच्छा मुनाफा कमाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवाना चाहते हैं,तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे आपका मन परेशान रहेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको पर्याप्त मात्रा में धन मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। आप वरिष्ठ सदस्यों से अपने मन की कुछ उलझनों पर बातचीत कर सकते हैं। यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उसमें आपको आज अपने भाईयों को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपका कोई बिजनेस पार्टनर आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, जिससे आपको बचना होगा नहीं तो वह आपके साथ कोई धोखा कर सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है। सायंकाल का समय आप अपने परिजनों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *