जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। उन्हें परिवार के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपको अपने किसी सगे संबंधी से आज समस्या हो सकती है, जिसके लिए आप अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से भी बातचीत करेंगे। आपको एक लक्ष्य बनाकर काम करना होगा, तभी आप काम पूरे कर पाएंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे कामों से जाना जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने स्वाभिमान के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं, लेकिन उसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। यदि बिजनेस कर रहे लोग कुछ बड़े प्रयास करेंगे, तो वह सफल अवश्य होंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आप अपनी सूझबूझ व सतर्कता दिखाकर ही कार्य को करेंगे। आपके परिवार में किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आज आप अपनी पारिवारिक परंपराओं पर पूरा जोर देंगे और किसी सदस्य के विवाह के बात पक्की होने से परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और आप किसी की दी गयी सीख पर ना चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आप लंबी दूरी की यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई भी लेनदेन बहुत ही सावधानी से करना होगा। आप अपनी किसी पिछली की हुए गलती के लिए परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको कार्य क्षेत्र में अधिकारियों से माफी भी मांगनी पड़ सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। आपको कोई कदम बहुत ही सोच विचार कर उठाना होगा, नहीं तो वह उनका नुकसान करवा सकता है। आपके मित्र आज आपके लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज रोजगार की तलाश कर रहे लोगों के प्रयास सफल होंगे और उनमे एक किसी नई ऊर्जा का संचार होगा। आपको अपने मन से रिश्ते को निभाना होगा, नहीं तो कोई गलती हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको चुप रहना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलेगा और परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आज आपको बुरी लगने से मन परेशान रहेगा, लेकिन संतान से आपको बात पर उलझने से बचना होगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी कुछ दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने भाई बंधुओं के साथ मिलकर रहना होगा। यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसे आपको बातचीत करके ही समाप्त करनी होगी और आपका आत्मविश्वास बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको किसी पिछले काम से सीख लेनी होगी, तभी आप आगे बढे, नहीं तो आप किसी गलत आदमी का साथ दे सकते हैं। व्यापार में आपको किसी व्यक्ति से समझौता बहुत ही सोच विचार करना होगा व कानूनों के नियम व कानूनों के साथ ही आगे बढ़े, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है, वह आपसे कुछ साथ कुछ धोखा कर सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको ध्यान देकर काम करना पड़ेगा तभी सफलता मिलेगी। रुके हुए काम बनने से मन हर्षित होगा। परिवार के लोग आपके साथ खड़े रहेंगे। रिश्तो में अपनापन बढ़ेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रुके हुए काम बनेंगे, जिससे आपका मन भी हर्षित होगा और आपको इनकम भी प्राप्त होगी। परिवार के लोगों से अच्छा व्यवहार जरूर करें। भोजन का और खान-पान का ध्यान रखें नहीं तो स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप बीमार पड़ सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इससे मानसिक दबाव भी आप पर होगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी। आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी और आज धन निवेश करने के लिए भी बढ़िया दिन है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपकी किसी भूमि, वाहन, मकान और दुकान आदि को खरीदने की इच्छा पूरी होगी,लेकिन उसमें आपको जरूरी कागजातों को ध्यान से रखना होगा। आप अपनी गृह उपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे और आपके कुछ और रुके हुए कार्य आपका सिर दर्द बनेंगे,जिनको पूरा करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। यदि जो लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं,उन्हें ट्रांसफर मिल सकता है,जिसके कारण वह एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी भी व्यक्ति से अपने मन में चल रही समस्याओं को साझा करने से बचना होगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सावधानी पूर्वक किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा। संतान से जुड़ी समस्या का आपको समाधान मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। बिजनेस कर रहे लोग उसमें कुछ और नए लोगों को शामिल कर सकते हैं,जिससे आपकी इनकम और बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में तनाव होने के कारण परेशानी होगी,इसलिए आपको वरिष्ठ सदस्यों से पहले सलाह मशवरा करना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *