जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपनी कुछ कामों को भाग्य के भरोसे छोड़ सकते हैं, जो बाद में आपके लिए समस्या बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी परिस्थिति में भी विनम्रता बनाए रखनी होगी। व्यवसाय की कुछ योजनाओं को बल मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपकी आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ सकती है। जो लोग घर से दूर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। आपको आज बिजनेस के मामले में किसी पर भी भरोसा नहीं करना है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपको अपनी आय व व्यय में तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ना होगा। आप अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव लाएं। सेहत से समझौता बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित रोग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको काम के साथ-साथ समय को भी पूरा महत्व देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यापार में यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। आपको लापरवाही से किसी भी काम को नहीं करना है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने कीमती सामान की सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको शासन व सत्ता का भी गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है। जीवन साथी के सहयोग से आज आपके कुछ रुके हुए काम आसानी से पूरे हो पाएंगे। यदि आप करियर को लेकर परेशान चल रहे हैं, तो उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। नौकरी के साथ-साथ आप पार्ट टाईम कार्य को करने की योजना बना रहे हैं, तो आपकी यह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहेगा। आपको किसी भी व्यक्ति से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे। आज ज्यादा जिम्मेदारी होने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे भी समस्या दे सकते हैं। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है, सोच समझकर फैसला लें।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपकी अध्ययन व आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ने से परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई प्रसन्नतादायक सूचना मिल सकती है। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद आपको समस्या दे सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप अपनी बुद्धि व विवेक से आज खूब नाम कमाएंगे और बड़ों का आदर सम्मान पूरा मिलेगा। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा आज पूरी होगी और गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों में आज किसी तीसरे के कारण आपसी तनाव पनप सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा। आप अपने घर परिवार अथवा व्यवसाय के कुछ परिजनों को लेकर परेशान रहेंगे, जिनके लिए आप अपने किसी मित्र से मदद भी मांग सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आप अपनी कुछ समस्याओं का समाधान आसानी से खोजेंगे, जो लोग रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा। आप संतान के करियर की ओर ध्यान देंगे और उनको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जिसे वह ज्वाइन कर सकते है। यदि परिवार के किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो आपको उसका समाधान भी मिल जाएगा और परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे और आप अपने माता पिता के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *