जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपसे कोई गलती होने से आपको कोई दंड मिल सकता है। आपका कोई मित्र आज आपके किसी छुपे हुए राज को परिवार के सदस्यों के सामने उजागर कर सकता है,जिसके बाद आपको अपने माता-पिता से डांट भी खानी पड़ सकती है। आपको आज कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप आज कार्यक्षेत्र में रिलैक्स होकर काम करेंगे,यदि आपने तनाव को अपने ऊपर हावी होने दिया,तो इससे आपको समस्या हो सकती है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझ सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आज आपको प्रॉपर्टी में निसंकोच निवेश करना बेहतर रहेगा। आपके पिताजी को नेत्रों से संबंधित कष्ट हो सकता है। आप किसी महत्वपूर्ण वार्तालाप में शामिल होंगे,जहां को अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखनी होगी। आज आप संतान को कोई उपहार मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपने किसी से उधार लिया तो वह आज आपको मिलना मुश्किल सकता है। भाई बहनों से चल रही अनबन आज बातचीत के जरिए समाप्त करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपका स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम गरम रहने वाला है,क्योंकि आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में जाने की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे। आप जीवनसाथी के करियर को लेकर कुछ चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को अपने गुरुजनों का पूरा सहयोग मिलेगा,जिससे उनकी शिक्षा में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यदि कोई कदम उठाएंगे,तो उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल करेंगे। आज आप अपने किसी करीबी को अपने मन की कोई इच्छा ना बताएं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके मन में चल रही उलझनें आज आपके लिए समस्या बन सकती है। जीवनसाथी आज कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे,जिसे देखकर आपको भी प्रसन्न होंगे। व्यवसाय कर रहे लोग यदि आज किसी पर भरोसा करेंगे,तो वह उनके भरोसे पर खरे उतरेंगे। आपका कोई महत्वपूर्ण मामला आज आपके लिए सफलता लेकर आ सकता है। आपको किसी सरकारी काम में उसके नियमों का पूरा पालन करना होगा। आज व्यवसाय के कुछ रुकी हुई योजनाओं को गति मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाएंगे तो दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आज आपका मन प्रसन्न रहेगा और आप बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं,जो आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। आप छोटे बच्चों को पिकनिक पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार में चल रहे मनमुटाव के बाद सदस्यों से बातचीत करने में कामयाब रहेंगे। आप स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे नहीं तो आपको कोई पैरों में दर्द आदि जैसी समस्या हो सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ उठाएंगे और विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप किसी सरकारी काम में नीति नियमों का पूरा पालन करेंगे,जिससे आपको लाभ अवश्य होगा। आज आप कुछ महत्वपूर्ण विषयों में पूरी रुचि दिखाएंगे। आपके कुछ करीबी आज आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा। आपका कोई मित्र आज आपसे धन उधार मांग सकता है,जिसे आपको अवश्य देना होगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए परिवारिक रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा। घर परिवार में चल रही अनबन समाप्त होगी और आपके किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज किसी क्रोधी व्यक्ति से बचना होगा। यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो,तो उसके बाद आपको अपने व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी है कि नहीं तो परिवार के किसी सदस्य को आपकी बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आप जोश में कोई निर्णय ना लें,नहीं तो बाद में उसके लिए पछतावा होगा। आपका कोई जल्दबाजी में किया गया काम आज आपसे कोई गलती करा सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ कष्टों से भरा रहेगा। आपके सुखों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, क्योंकि व्यापार में आपको अपने शत्रुओं के कारण परेशानी होगी व आपको मन मुताबिक कार्य भी नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो किसी को साथ अवश्य लेकर जाएं। आपको किसी की भी धन संबंधित योजना में धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत रास्ता दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने प्रतिद्वंद्वियों से थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपनी कुछ घरेलू वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं। आज आप अपनी किसी पुरानी समस्या को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका कार्य क्षेत्र में मन भी नहीं लगेगा, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो आपकी कुछ ऐसी डील होंगी, जिनसे आपको लाभ होगा वह आज आपके हाथ से निकल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *