जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज आपके पारिवारिक रिश्ते में चल रही अनबन समाप्त होगी। सभी एक दूसरे के साथ जुड़कर बातचीत करते हुए नजर आएंगे। अत्यधिक तला भुना खाने से कोई पेट संबंधी समस्या आ सकती है और यदि आपको कोई पहले से समस्या चल रही थी, तो वह आपके कष्टों को बढ़ा सकती है। आपको आज अपने मन में चल रही कुछ समस्याओं पर बातचीत करनी होगी। आपको संतान की नौकरी से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आप व्यापार में यदि कुछ नई योजनाओं की शुरुआत करेंगे, तो वह आपको अच्छा मुनाफा दे सकते है। आपका कोई पिछला लिया गया निर्णय आज आपको समस्या दे सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको लेन-देन के मामले में सावधानी बरतनी होगी। आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बनाएंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर अथवा धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की नाराजगी आज खत्म होने की संभावना है। जीवनसाथी की बातों का आज आप पूरा मान रखेंगे और उन्हें कोई गिफ्ट भी लेकर आ सकते हैं। आपको आज छोटे-मोटे निवेश करने से बचना होगा। यदि आप बड़ा निवेश करेंगे, तो वह भविष्य में आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन परिवार के साथ मिलकर आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। आप अपने घर को रेनोवेट कराने की भी कुछ योजना बना सकते हैं। आपको ज्यादा वस्तुओं की खरीदारी नही करनी है, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है। आपका कोई काम आज आपको परेशान करेगा। बिजनेस के मामले में किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करके सफलता हासिल करेंगे।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करके अपने कुछ रुके हुए कामों को समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। विवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। बिजनेस में आज आप अपने लक्ष्य को पूरा करके देंगे और आपकी संपत्ति में इजाफा होता दिख रहा है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज आपको लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। आप परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों पर पूरा ध्यान दें।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपको किसी मामले को कल पर टालने व उसमें लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो फिर कानूनी मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आप आज बिजनेस की किसी डील को फाइनल करने से पहले जरूरी कागजातो पर अच्छ तरह से पढ़ कर दस्तखत करें। आपको कोई भी जोखिम भरा काम करने से बचना होगा, नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। अपने अधिकारियों के नेतृत्व में ही कार्य करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके चारों ओर का माहौल कुछ अजीब सा रहेगा। आप आज जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता तो मिलेगी, लेकिन उससे विलंब अवश्य होगा, जिसके कारण आपका मन विचलित होगा, लेकिन सफलता मिलने पर मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने भाई से अपने बिजनेस के लिए सलाह ले सकते हैं, जिसमें आपको कुछ धन की आवश्यकता भी होगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा था, तो उसके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आप कुछ परेशानियों से घिरे नजर आएंगे। आज आपको अपने हर कार्य को पूरा करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ेगी, जिसके कारण आपके कुछ निराशा भी हाथ लग सकती है, लेकिन आप हार नहीं मानेंगे और आगे बढ़ेंगे। यदि आपकी माताजी को कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो उसमें आज बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके लिए भागदौड़ भी अधिक होगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। बिजनेस में किसी भी कार्य को सोच विचार कर करें और यदि कहीं निवेश करें, तो अपने माता-पिता से सलाह अवश्य लें, नहीं तो आपका वह धन डूब सकता है। आज आपको कोई भी नया कार्य करने से रोकना होगा क्योंकि उसके लिए आज दिन उत्तम नहीं है। यदि आप साझेदारी में किसी व्यापार को करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थियों अपनी शिक्षा में आ रही बाधा को दूर करने के लिए अपने गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आप को ना चाहते हुए भी धन व्यय करना पड़ेगा, लेकिन आपको अपनी आय और व्यय ध्यान में रखकर ही वह कार्य करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप के ऊपर आर्थिक स्थिति का संकट मंडरा सकता है। यदि आप कही शेयर संबंधी व्यापार करते हैं, तो आज उसमें आपको लाभ मिलने के योग बनेंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए धैर्य से कार्य करने का होगा। आज आप जिस कार्य को धैर्य से करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त अवश्य करेंगे। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई डील फाइनल करनी है, तो आप अपने दिल और दिमाग दोनों से सोच कर के फैसला लें। बहन के विवाह में आ रही बाधा आज आपके किसी मित्र की मदद से दूर होगी। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी परिजन के यहां जाने का प्लान बना सकते है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य से भरा रहेगा। आज आपको अपने आलस्य के कारण अपने धन लाभ के अफसरों को भी नहीं पहचान पाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी मकान की खरीदारी करने से पहले अपने परिजनों से राय जरूर ले अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आपको कोई नया ऑर्डर या कंस्ट्रक्शन मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *