जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज के दिन रचनात्मक कार्य को बल मिलेगा और व्यवसाय में आपकी कुछ रुकी हुई योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है,जो आपको खुशी देंगी। आप अपने किसी साथी की गलती को अनदेखा करना होगा। आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त हो सकती है। करियर को लेकर यदि कुछ परेशान चल रहे हैं,तो आपका मित्र आपको व्यापार करने की सलाह दे सकते हैं। आप कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे,जिससे आपके ख्याति चारों ओर फैलेगी।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए अपने आवश्यक कार्य को बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी,लेकिन आपको थोड़ा सब्र करना होगा। यदि आपकी रिश्तेदारों से कुछ अनबन चल रही थी,तो उसमें आप बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करने में लगे रहेंगे। आपको खर्चे कम करने होंगे और निवेश अधिक करने के बारे में सोच विचार करना होगा। आप संतान से संबंधित कुछ मामलों में धैर्य बनाए रखें,नहीं तो आपका कोई आपसी लड़ाई झगड़ा हो सकता है। आपका कोई परिचित आपसे धन उधार मांग सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी बड़ी अच्छी सोच का पूरा लाभ उठाएंगे। आपकी साख चारों ओर फैलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा,जो लोग किसी व्यापार को करने का सोच रहे हैं,तो उन्हें उसमें आगे बढ़ना होगा,वरना वह सोचते ही रह जाएंगे। आप घर परिवार में सभी का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। आपको आर्थिक स्थिति की कोई चिंता नहीं होगी,क्योंकि आपको रुका हुआ धन मिल सकता है,जो आपकी धन संबंधित समस्याओं को समाप्त करेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आप किसी काम को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति के मिलने से आपकी संपत्ति में इजाफा होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन करके अपना व परिवार के सदस्यों का नाम रोशन करेंगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,तभी उन्हें उसका समाधान मिल पाएगा। आपकी पढ़ाई से अलग कुछ अन्य विषयों में भी रुचि जा सकती है। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,क्योंकि उन्हें जनसमर्थन के कार्यों से पूरा लाभ मिलेगा। आप भगवान के प्रति आस्था व विश्वास रखेंगे,जिसमें आप निसंकोच आगे बढ़ेंगे। आपके किसी मित्र से आज किसी बात को लेकर झड़प हो सकती है, जिसमें आपको बातचीत बहुत ही सावधानी से करनी होगी। आपको स्वास्थ्य से जुड़े किसी भी मामले में चुप रहना होगा,नहीं तो आपको कोई बड़ी समस्या हो सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज धन के मामले में दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अक्समात छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के लिए मिल सकता है। कामकाज ढूंढ रहे लोगों को भी कुछ दिन और मेहनत करनी होगी,उसके बाद ही उन्हें इसमें सफलता मिलती दिख रही है। आप अपने परिजनों से कोई सीख लेकर आगे बढे़ंगे,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपको लोगों की परवाह किए बिना आगे बढ़ना होगा,नहीं तो आप उनकी परवाह ही करते रह जाएंगे। व्यापार में आप लाभ के अवसरों को पहचान कर उन पर अमल करें,तभी आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप आज किसी नए वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह भी आज आप खरीदने में सफल रहेंगे, लेकिन आपके परिवार का कोई सदस्य आपकी तरक्की देखकर आप से ईर्ष्या कर सकता है, जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है, नहीं तो कुछ सदस्य तो आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन कुछ आपसे ईष्या करेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज सायंकाल का समय आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिसके कारण अब दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आज आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से पहले बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज आपको आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोई बात समझाएं, तो उसे समझने का प्राय करें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने जीवन साथी की तरक्की देखकर प्रसन्न होंगे, सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को आज मन मुताबिक कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके कारण व प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने पहले कभी कहीं निवेश किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। छोटे व्यापारियों को आज धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण उनका व्यवसाय की गति धीमी रहेगी, लेकिन वह उसमें भी अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप शेयरमार्केट के सट्टों एवं व्यापार में पूंजी लगाएंगे। आकस्मिक धन लाभ होगा। परिवारजनों के साथ विवाद से गृहस्थ वातावरण बिगड़ सकता है। गृहिणियों को किसी कारणवश मानसिक असंतोष रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक आरोग्य मध्यम रहेगा एवं आंखों में पीड़ा होने की संभावना है। नकारात्मक विचारों पर पूर्ण रूप से संयम रखने की कोशिश करें। साहसिक प्रवृत्तियों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप अपने अंदर आलस्य महसूस करेंगे, जिसके कारण आपका किसी भी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा और आप अपने बिखरे व्यापार को भी ऐसे ही छोड़ देंगे, लेकिन बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आपका कोई सरकारी कार्य हो, तो उसे ना लटकाए नहीं, तो वह और लंबे समय के लिए लटक सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे और आप संतान के भविष्य की योजनाओं पर भी बातचीत कर सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज आपको आपके व्यापार का लंबे समय से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करते हैं, उनके लिए आज दिन उत्तम है, इसलिए वह दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं और वह भविष्य में उनको दोगुना होकर वापस मिलेगा। आज आप अपने किसी प्रियजन की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे, जिसके कारण आप उनके लिए धन को लेकर मदद भी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *