जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याओं भरा रहेगा। आप के घर में यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह फिर से उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आपके मन में अशांति रहेगी, लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए दिन उत्तम लाभ दिलाने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसको आपको नजरअंदाज नहीं करना है। यदि ऐसा हो, तो उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आप यदि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। युवाओं को दूसरों के मामले में पड़ने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो उसमें उनकी कहासुनी भी हो सकती है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक काम सौंपा जा सकता है, जिसे आप अपनी मेहनत से सायंकाल तक पूरा करने में सफल रहेंगे। आप अपने कुछ लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए अपने पिताजी से सलाह मशवरा कर सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिन्हें अपने व्यापार में लागू करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए व्यवसाय को कराने की प्लानिंग करेंगे, जिसमें आप कामयाब रहेंगे, लेकिन आपका कोई विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक का रहने वाला है। आपको अपने अनुभवों का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। बातचीत करते समय स्वभाव में नम्रता रखनी होगी और अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि संतान को आप कोई कोर्स कराना चाहते हैं, तो आप उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आप को किसी दूसरे की मदद करते समय यह ध्यान देना होगा कि उसमें आप ज्यादा न घुसे, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ भी समझ सकते हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि आज आप अपनी बुद्धि और विवेक से कुछ नई खोज करेंगे और अपने व्यापार की कुछ नई योजनाओं को भी बनाएंगे। आज आप अपने साथी के साथ मिलकर किसी नये प्रोजेक्ट पर भी विचार विमर्श कर सकते हैं। आज आपको अपनी संतान की कुछ समस्याओं के लिए अपने जीवनसाथी के साथ बैठकर सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो संतान किसी गलत संगति की ओर अग्रसर हो सकती है। आज आपके परिवार के वरिष्ठ सदस्य किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आपको अवश्य करना है, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज आपको अपने धन को भविष्य के लिए प्लान करना उत्तम रहेगा। नौकरी कर रहे जातक यदि अपने टीम के सहयोग के साथ कोई कार्य पूरा करेंगे तो वह उसे समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज आपको नियमित दिनचर्या अपनानी होगी तभी आप अपने स्वास्थ्य में सुधार पा सकेंगे। पिताजी से यदि आपका कुछ मनमुटाव चल रहे थे, तो वह आज दूर होंगे। विद्यार्थी आज अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए अपने गुरुजनों से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आज कार्य क्षेत्र में आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपको प्रसन्नता होगी। आज आप अपनी आय में वृद्धि के लिए कुछ नए निवेश भी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि आपका अपने भाइयों से कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज वह भी सुधरेगा। जिन लोगों ने साझेदारी में किसी व्यापार को किया हुआ है, आज उनको अपने पार्टनर पर भरोसा करने से पहले सावधान रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *