जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है, क्योंकि आपके व्यापार की कोई खास डील फाइनल होगी, जिसके बाद आपको विशेष सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार कर रहे लोगों को मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण वह प्रसन्न रहेंगे व अपने परिवार के किसी सदस्य की इच्छा की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा गरीबों की सेवा में भी लगाएंगे, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने माता-पिता व परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। आपके ध्यान में आज कुछ नई योजनाएं आएंगी, जिनका जिक्र आप अपने बिजनेस पार्टनर से कर सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में आपको अपने जूनियर्स से कुछ गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। यदि आपने किसी अपने धन का निवेश सट्टेबाजी में किया था, तो वह आपको दोगुना वापस मिल सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने व्यवसाय के कार्य को जल्दी समाप्त करके अपने घर आएंगे और अपने दिन का काफी समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ व्यतीत करेंगे, जिससे यदि एक दूसरे के मन में कोई कलह चल भी रही थी, तो वह आपसी बातचीत से समाप्त होगी। आज आपको जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य हर मात्रा में मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आपका जीवनसाथी के प्रति प्रेम और गहरा होगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन आप कुछ अस्वस्थ रह सकते हैं। अत्याधिक तला-भुना खाने से आपको परहेज रखना होगा, नहीं तो आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा। यदि वह किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह भी उनके लिए लाभदायक रहेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को अपने कार्यों की ओर ध्यान देना होगा, नहीं तो जल्दबाजी में कोई गलत काम हो सकता है। इस कारण उन्हें अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको अपने धन के निवेश का लाभ मिलेगा, लेकिन आपको कठोर वाली वाणी के कारण कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ेगा। अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें, तभी आप किसी से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। यदि आप किसी संकट ग्रस्त व्यक्ति की मदद करेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी पर भरोसा करने से पहले अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना होगा, नहीं तो आपको कोई गलत सलाह दे सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *