जानिए आज का राशिफल….

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने व मनोरंजन आदि का कार्यक्रम बना सकते हैं, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक एकता भी बनी रहेगी। आज यदि आपको जोखिम उठाने का मौका मिलेगा, तो आपको वह बहुत ही सोच समझकर उठाना होगा, क्योंकि बाद में आपका वह निर्णय गलत भी हो सकता है। आज परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसके कारण परिवार के सदस्यों के बीच आमोद प्रमोद होता रहेगा।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है, क्योंकि यदि आपको पहले से कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो आज वह फिर से उभर सकता है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। परिवार के सदस्य भी आपको देखकर परेशान होंगे, आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण नहीं रख पाएंगे, सायंकाल के समय आज आप अपने पिताजी से अपनी कुछ समस्याओं को साझा करेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को भी आज आय के कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आपके फालतू के खर्चे भी बहुत होंगे, जिनके कारण आप परेशान भी रहेंगे, लेकिन मजबूरी में वह आपको करने भी पड़गे, नौकरी कर रहे जातकों के शत्रु आज उनका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके व्यापार में वृद्धि का दिन रहेगा, जो लोग किसी नए कार्य अथवा संपत्ति व किसी वाहन की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो वह अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करें। आज आपको कुछ बेचैनी रहेगी, लेकिन सायंकाल के समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको किसी बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आपकी अपने किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे मिलने को आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आज आप गरीबों की सहायता और कार्यकुशलता से दूसरों व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आप के मान सम्मान में वृद्धि भरा रहेगा। आज आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है, जिससे आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डाल लें,गे वह उत्तम रूप से सफल रहेगा, इसलिए आज आप वही कार्य करने की सोचें, जो आपको अधिक प्रिय हो। नौकरी में कर रहे जातकों को भी आज उनकी पसंद का कार्य करने का मिल सकता है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो उसके निराकरण हेतु डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार की ओर से आज आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज आपके साहस और पराक्रम की सराहना होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य से किया हुआ वादा पूरा करने में सफल रहेंगे, जिसे देखकर परिवार के और सदस्य भी प्रसन्न होंगे। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आज यदि आप किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दें, नहीं तो आपका वह धन फंस सकता है।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको अपने व्यापार में एक के बाद एक लाभ के सौदा आएंगे। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ है, तो वह भी आज आपको वापस मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। ससुराल पक्ष से आज आपकी अपने साले व बहनोई से कहासुनी हो सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो रिश्तों में दरार पड़ सकती है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। व्यवसाय में भी आज आपके किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। सायंकाल के समय घूमने फिरने के दौरान आज आपको कोई अहम जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके लाभ लेकर आएगी। घर परिवार में यदि कोई समस्या चल रही थी, वह आज समाप्त हो सकती है, लेकिन परेशान ना हो। परिवार के सदस्यों की मदद से आप इसे सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपने कहीं शेयर संबंधी निवेश किया हुआ है, तो वह आज आपको फायदा दे सकता है।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए भविष्य की नई-नई योजनाओं को लेकर आएगा। नौकरी में आज आपको अपने किसी सीनियर की मदद से पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज छोटे व्यापारियो को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मिलता दिख रहा है।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज के दिन आप का मन थोड़ा परेशान रह सकता है, वह इधर-उधर भटकेगा, लेकिन आज आपको किसी के बहकावे में आकर अपने किसी अहम निर्णय को नहीं लेना है। यदि आज आपने ऐसा किया, तो भविष्य में आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नही मिलवाया है, तो उसके लिए आज दिन उतम रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *