जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा और आपके रुके हुए कार्य भी आज गति पकड़ेंगे। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। व्यवसाय के लिए आज आप कुछ नहीं योजनाएं बनाएंगे। यदि कुछ तनाव है तो वहा आज समाप्त होगा, लेकिन कार्य क्षेत्र में आज सही काम का लोग विरोध करेंगे। जिसके बाद आपका मूड खराब रहेगा। आज आपको संतुलन बना कर रखना बेहतर रहेगा

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपका धार्मिक कार्य के प्रति रुझान बढ़ेगा और आप धार्मिक आयोजन में भी सम्मिलित हो सकते हैं। आपके हाथों लाभ के कई अवसर आएंगे,जिनसे आप लाभ कमाने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में कार्यरत लोगों के हाथ कई काम एक साथ आने से उनकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। यदि किसी नए कार्य को करने का मौका मिले, तो अवश्य करें।  आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा,नहीं तो किसी चोट या रोग के होने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी में चल रहे मामले में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्य की भी सुध बुध लेनी होगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा और आपको जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी,जिसके लिए आपको उन्हें डॉक्टर के पास भी लेकर जाना पड़ सकता हैं। यदि संपत्ति संबंधित कोई विवाद चल रहा है,तो उसमें कोई आपसी वाद-विवाद या क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाहन या मशीनरी का प्रयोग करते समय आपको सावधानी रखनी होगी। आज आपको नकारात्मक सोच को अपने ऊपर हावी नहीं होने देना है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा, लेकिन आप अपने बढ़ते कॉन्फिडेंस के चक्कर में किसी से कोई गलत वादा कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने उस वादे को पूरा नहीं किया, तो उसके लिए आपको सुनने को मिल सकता है। आपके रिश्तों में भी कोई लंबी दूरी आ सकती है, लेकिन आज आप अपनी काफी समस्याओं को अपनी बुद्धि का प्रयोग करके सफल कर कर सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आपके लिए आज का दिनमान मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत तो अच्छी होगी, लेकिन दोपहर बाद आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद आपकी चिंताएं थोड़ी बढ़ सकती हैं। सेहत बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में दिन ज्यादा मेहनत की ओर इशारा करता है और आपको ट्रैवलिंग भी करनी होगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अपने काम पर ध्यान देंगे। दोपहर बाद इनकम में बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी। हल्के खर्चे तो रहेंगे, लेकिन वो चिंता नहीं देंगे। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। हंसी-मजाक से घर और आसपास के लोगों को खुश रखेंगे। संबंधों में समस्याएं कम होंगी।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको कहीं लंबी ट्रेवलिंग का मौका मिलेगा। काम के सिलसिले में दिनमान काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आप बिजी रहेंगे और जरूरी कामों से आपका ध्यान हट सकता है। इनका मच्छी होगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। आप चिंतित रहेंगे। कुछ कामों में अटकाव होगा, लेकिन दोपहर बाद स्थितियां एकदम से आपके पक्ष में आ जाएंगी। भाग्य का साथ मिलेगा और काम बनते चले जाएंगे। आप अपने काम को लेकर निश्चिंत रहें और मजबूती से डटे रहें।

धनु राशि: धनु राशि वाले आपके लिए आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। किसी बात को लेकर चिंता मग्न रहेंगे। ससुराल से कोई अच्छी खबर आ सकती है। सेहत में सुधार होगा। काम के सिलसिले में आपकी तीव्र बुद्धि आपके बहुत काम आएगी। अपने साथियों से भी अच्छी ट्यूनिंग रखेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। सुबह तक जो चुनौतियां आपको नजर आ रही थीं, दोपहर होते-होते वह कम हो जाएंगी और आप की स्थिति अच्छी हो जाएगी, लेकिन आज के दिन खर्चे बने रहेंगे और इनकम में थोड़ी गिरावट आएगी, इसलिए सावधानी रखें।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश होंगे क्योंकि आप बहुत सारा समय अपने प्रिया के साथ बिताएंगे। उन्हें कोई बढ़िया गिफ्ट भी दे सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहना जरूरी होगा।काम के सिलसिले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप मेहनत से काम करेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को संभालने के साथ-साथ आप अपनी लव लाइफ को भी खूबसूरत बनाने की कोशिश करेंगे और अपने प्रिय का दिल जीत लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *