जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने कुछ घर की जिम्मेदारियों को भी समझना होगा और उन्हें समय रहते पूरा करना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने जूनियर से काम निकलवाने के लिए उनकी कुछ गलतियों को भी माफ करना होगा,तभी आप उनसे अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है। आप अपने हुनर और साझेदारी से किए गए कार्यों में बखूबी धन कमाएंगे व लोगों का प्यार भी लूटेंगे। परिवार में छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। यदि आपने किसी सामाजिक योजना में धन का निवेश करने की सोचा है,तो उसमें आपको निराशा हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में आपको एक के बाद एक लाभ के अवसर मिलते रहेंगे। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यवसाय को चलाया है,तो उसमें आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज नौकरी में अपने कुछ साथियों से भी तनाव मिल सकता है, क्योंकि आज कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसमें आपको अपने साथियों के साथ की आवश्यकता होगी, लेकिन उनका साथ ना मिलने के कारण वह कार्य लंबे समय के लिए लटक सकता है जिससे परेशान भी रहेंगे। आपको किसी भी कार्य को संयम से करना होगा, तभी आपस उसमें सफलता हासिल कर पाएंगे। आज परिवार के किसी सदस्य के स्वस्थ के कारण आप परेशान रहेंगे।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले किसी कारणवश आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिससे परिवार को समय कम दे पाएंगे। राहु का प्रभाव होने से मानसिक रूप से खुद को अधिक व्यस्त महसूस करेंगे, जिससे मानसिक रूप से थकान का अनुभव होगा। खर्चे आपके थोड़े अधिक रहेंगे, लेकिन विरोधी आपके सामने टिक नहीं पाएंगे। कार्य क्षेत्र में आपको बेहतर परिणामों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन आज थोड़ा नीरस दिन रहेगा।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज के दिन आपके लिए धन प्राप्ति का रास्ता दिखाई देगा। किसी कला के क्षेत्र से आपको लाभ हो सकता है। आपकी पहचान बनेगी। संतान का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में आपसी सहमति से आगे बढ़ने के योग बनेंगे। प्रेम विवाह की सौगात भी मिल सकती है। कार्य क्षेत्र के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कार्य क्षेत्र में विशेष सफलता दिलवाने में सहायक हो सकता है। आपकी सूक्ष्म दृष्टि और दूरदर्शिता की पूरी-पूरी प्रशंसा होगी। पारिवारिक जीवन भी पहले के मुकाबले थोड़ा शांत होगा। हालांकि माता-पिता का स्वास्थ्य अभी भी खराब हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा, जिससे दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। संतान के प्रति दायित्व का निर्वाह करेंगे और घरेलू खर्च पर ध्यान देंगे।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। हालांकि आपको पिताजी से संबंधों पर ध्यान देना होगा और उनकी बिगड़ती सेहत पर भी ध्यान रखना आवश्यक होगा। सुदूर यात्रा से सफलता के मार्ग खुलेंगे। कोई ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में दाखिल हो सकता है, जो सफलता का कारण बन सके। आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहतर रहेगा और पारिवारिक रूप से थोड़ा दिन कमजोर रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आपके लिए आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने वाला है। आप किसी बात को लेकर क्रोधित भी हो सकते हैं और मानसिक दबाव में भी होंगे, इसलिए कोई भी निर्णय आज के दिन ना लें, तो बेहतर होगा। आमदनी में थोड़ी गिरावट हो सकती है। भाग्य की कमी से दिन थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है, लेकिन अन्य क्षेत्रों में अधिक मेहनत की आवश्यकता पड़ेगी। दांपत्य जीवन के लिए दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में आज का दिन सुंदर तरीके से व्यतीत होगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज के दिन आप अपने व्यापार में कुछ नया कदम उठाएंगे, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रही गहमागहमी समाप्त होगी और प्यार की वृद्धि होगी। प्रियतम की वजह से कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। संतान को अपने कार्यों में उन्नति मिलेगी। वो ऊर्जावान रहेंगे और आप भी अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे।

मकर राशि: मकर राशि वाले आपको आज थोड़ा धैर्य का परिचय देना होगा। खर्चे अधिक रहेंगे, जिन पर आपको लगाम लगानी आवश्यक होगी। यदि आप संयम से चलेंगे, तो कार्य क्षेत्र में दोपहर बाद स्थिति बड़ी बेहतर हो जाएगी और आपके पक्ष में कोई अच्छी बात हो सकती है। जीवन साथी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकता है और आपके दांपत्य जीवन में अभूतपूर्व खुशियों की वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले प्यार बांटते चलो वाली पंक्ति आपके लिए काफी सटीक रहेगी। आज आप सभी के प्रति स्नेह का भाव रखेंगे। आपकी लव लाइफ के लिए आज खुशनुमा दिन रहेगा और संतान भी मौज मस्ती करेगी। आपकी मित्र मंडली में समय गुजरेगा और धन की आवक होगी। कार्य क्षेत्र में मन थोड़ा कम लगेगा। हो सकता है कि आज के दिन आप ऑफिस से छुट्टी ले लें। कुल मिलाकर आज का दिन आराम फरमाने और घूमने-फिरने के लिए बेहतर है।

मीन राशि: मीन राशि वाले परिवार में तनाव के साथ-साथ किसी बड़ी योजना पर विचार विमर्श हो सकता है। कार्य क्षेत्र में स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। अत्यधिक काम से थकान का अनुभव होगा। दोपहर बाद कामों में सफलता मिलेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। प्रेम संबंधों में अनुकूलता मिलेगी और संतान से सुख मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *