जानिए इन राज्‍यों में होगा किसका राज…

नई दिल्‍ली। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के रूझान आने शुरू हो गए हैं। राजनीतिक दलों के अलावा जनता की नजरें मौजूदा मुख्यमंत्रियों पर भी बनी हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों से हार गए हैं। रूझानों पर ध्यान दें तो गोवा के सीएम प्रमोद सावंत को भी कड़ी चुनौती मिल रही है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी कड़ी टक्कर मिल रही है। वह इस सीट पर काफी आगे ताे कभी पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की चमकौर साहिब परंपरागत सीट है। इस सीट पर चन्नी 2007 से लगातार जीत हासिल कर रहे हैं। इस बार उनकी टक्कर आम आदमी पार्टी के चरणजीत सिंह और भाजपा के दर्शन सिंह शिवजोत से थी। अंत में चरणजीत सिंह चन्नी को दोनां सीटों पर हार का सामना करना पड़ा।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम प्रमोद सावंत के सामने कांग्रेस के धर्मेश सगलानी चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा आप के मनापेज कुमार, शिव सेना के सागर धरगाल्कर भी चुनौती पेश कर रहे हैं।

वहीं उत्‍तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने सीएम पुष्कर धामी को करारी शिकस्त दी है। कापड़ी ने मुख्यमंत्री धामी को 6951 मतों से करारी शिकस्त दी है। कुल 91325 मतों में से पुष्कर सिंह धामी को 40675 और कांग्रेस के भुवन कापड़ी को 47626 वोट मिले।

गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं। उनके पीछे सुभावती शुक्ला (सपा), ख्वाजा समसुद्दीन (बसपा) और चंद्रशेखर रावण हैं।

मणिपुर विधानसभा चुनाव में इंफाल ईस्ट जिले की हिंगांग सीट पर सबकी नजर बनी हुई है। यहां भाजपा से मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह उम्मीदवारी पेश कर रहे हैं। इनके सामने कांग्रेस के पी. शरत चंद्र सिंह चुनौती पेश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *