एलजी मनोज सिन्‍हा ने उच्च अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

जम्मू कश्मीर। देश की आजादी के 75वें वर्ष के मौके पर 13 से 15 अगस्त तक सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। शनिवार से ही इसकी शुरुआत हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को अभियान को लेकर जिला उपायुक्तों एवं अन्य उच्च अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। इससे पहले शुक्रवार सुबह एलजी मनोज सिन्हा ने श्रीनगर की मशहूर डल झील में तिरंगा रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

एलजी मनोज सिन्हा ने आमजन से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गौरवशाली भविष्य की तरफ बढ़ने के लिए अमृत काल खंड स्वर्णिम अवसर है।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और अपने लोगों के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए प्रदेश सहित देशभर में विभिन्न समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की पहल राष्ट्रीय ध्वज के साथ नागरिकों का व्यक्तिगत जुड़ाव बनाने में भी मदद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *