एलजी मनोज सिन्हा ने दी होली की शुभकामनाएं, बोले- होली हमें विविध रंगों में आनंदित होने के लिए प्रेरित करती है

जम्मू कश्मीर। होली की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। युवाओं की टोलियों ने त्योहार मनाने की तैयारी कर ली है। मंगलवार को शहर में दो जगह पर होलिका दहन की जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना करेंगे। रंगों के इस पर्व को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह है। एलजी मनोज सिन्हा ने प्रदेशवासियों को होली के पावन अवसर पर लोगों को बधाई दी है।

अपने संदेश में एलजी मनोज सिन्‍हा ने कहा कि रंगों का त्योहार एकजुटता और सद्भाव की भावना का प्रतीक है। होली हमें अस्तित्व की भव्यता और इसके सभी विविध रंगों में आनंदित होने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि खुशी और रंग सभी के जीवन को स्पर्श करे। भाईचारे के बंधन को मजबूत करे और सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशी लाए। सलाहकार राजीव राय भटनागर ने भी लोगों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि होली अपने सभी जीवंत रंगों में प्रकृति की महिमा का आनंद लेने का एक अवसर है। ये पर्व देश की एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक विविधता की भावना का प्रतीक है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *