गणतंत्र दिवस के मौके पर बनाएं खूबसूरत रंगोली

टिप्‍स। आज से ठीक एक दिन बाद गणतंत्र दिवस है, जिसे हम सभी पूरे देश में धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इसी दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। ऐसे में अब बाजारों में तिरंगे दिखने लगे हैं। बच्चे अपने स्कूलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए खरीददारी कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस के दिन हर जगह कई तरह के कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

सोसाइटी में, स्कूलों में, ऑफिसों में रंगोली प्रतियोगिताएं होती हैं। जिनमें बच्चों से लेकर बड़े तक भाग लेते हैं। इसीलिए आज की खबर में हम आपको रंगोली के कुछ आसान डिजाइन बताएंगे। जिसे प्रतियोगिता में बनाकर आप प्राइज जीत सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप इसे अपने घर-ऑफिस में बनवाएंगें तो लोग भी आपकी तारीफ करते नहीं थकेंगे।

रंगोली में दिखाएं सैनिक :-  
हमारे देश के जवान बिना किसी स्वार्थ के हम सभी की सुरक्षा में बॉर्डर तैनात रहते हैं। इसी के चलते आप अपनी रंगोली में यदि सैनिकों को दिखाएंगे तो ये काफी अच्छा मैसेज देगा।

राष्ट्रीय ध्वज से सजाएं रंगोली :-
अगर आप थोड़ा हटकर रंगोली बनाने का सोच रहे हैं तो अलग-अलग डिजाइन के साथ राष्ट्रीय ध्वज बना सकते हैं।

रंगोली में बनाएं मोर  :-
अगर आप गणतंत्र दिवस पर रंगोली में मोर की डिजाइन बनाना चाहते हैं, तो राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की सहायता से शानदार मोर डिजाइन की रंगोली बना सकते हैं।

रंगोली के जरिए दें बधाई :-  
गणतंत्र दिवस की बधाई देने के लिए रंगोली एक बेहतर उपाए है। इसके लिए ट्राई कलर से जमीन पर तिरंगा बनाकर गणतंत्र दिवस की बधाई दे सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *