इस आसान तरीके से घर में बनाएं CC-Cream…

ब्‍यूटी टिप्‍स। आपने CC-Cream के बारे में जरुर सुना होगा। अगर आप रेगुलर अपनी स्किन की देखभाल करते हैं और आपको मेकअप करना भी पसंद है तो हो सकता है कि आपने सीसी क्रीम का इस्तेमाल किया भी हो। पर क्या आप सच में जानते हैं कि आखिर CC क्रीम है क्या। सीसी क्रीम आपकी स्किन के लिए एक मैजिकल क्रीम है।

इसे सामान्‍य तौर पर ‘कलर कंट्रोल’ या ‘कलर कॉम्प्लेक्शन’ के रूप में भी जाना जाता है। त्वचा के रंग में सुधार करने के लिए इसका नाम CC रखा गया है। सरल शब्दों में कहें तो यह एक ऐसी क्रीम है, जो चेहरे से सुस्ती, काले धब्बे, लालिमा, और थकान के निशान को छिपाती है।

इसकी तुलना अक्सर प्राइमर से की जाती है। अगर आपकी त्वचा में किसी प्रकार का डिस्कलरेशन या हाइपरपिगमेंटेशन है, तो आप अलग-अलग उपाय करने के बजाय सीसी क्रीम लगा सकते हैं, जिसमें कंसीलर प्लस फाउंडेशन कॉम्बो शामिल है।

वैसे तो बाजार में यह क्रीम आसानी से मिल जाती है, लेकिन अगर आप चाहें, तो इसे घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाने में आपको बहुत कम समय लगेगा। तो आइए जानते हैं सीसी क्रीम के फायदे और घर पर इसे बनाने की विधि-

सीसी क्रीम के फायदे:-

  1. सीसी क्रीमत्वचा को यूवी किरणों से बचाती है।
  2. यह क्रीम आपको नो मेकअप लुक देती है।
  3. रोजाना उपयोग के लिए यह एक बहुत अच्छी क्रीम है। बेहद हल्की होने के साथ इसे लगाने के बाद आपको स्किन पोर्स के बंद होने की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी।

​घर पर कैसे बनाएं सीसी क्रीम-

  • मॉइस्चराइजर
  • एलोवेरा जेल
  • फांउडेशन
  • सनस्‍क्रीन
  • ब्लश पाउडर
  • कॉम्पैक्ट पाउडर

सीसी क्रीम बनाने की विधि-

  1. सीसी क्रीम बनाने के लिए एक छोटे कांच के कटोरे में 1 चम्मच मॉइस्चराइजर डालें।
  2. इसमें 1 चम्मचऐलोवेरा जेल मिलाएं।
  3. फिर एक जैसी मात्रा में फाउंडेशन और सनस्क्रीन मिला लें।
  4. इसी कटोरी में हल्का गुलाबी रंग का ब्लश पाउडर डालें।
  5. इन सभी को तब तक मिलाएं, जब तक की क्रीम की बनावट बहुत चिकनी न हो जाए।
  6. आपकी घर की बनी सीस क्रीम इस्मतेमाल करने के लिए तैयार है।

गर्मियों में सीसी क्रीम के फायदे-

गर्मियों में सीसी क्रीम कई कारणों से अच्छी होती है। इसकी हल्की स्थिरता और बनावट के कारण इसे सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह पिघलती नहीं है, यह इस क्रीम की सबसे अच्छी खासियत है। त्वचा की टोन को संतुलित करने के लिए फाउंडेशन की जगह आप इस क्रीम का उपयोग कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *