ब्रेकफास्ट में बनाएं मजेदार ओनियन चीज़ सैंडविच

रेसि‍पी। आजकल बिजी लाइफ के चलते अधिकतर लोग ब्रेकफास्ट स्किप कर देते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं या आप अकेले रहते हैं और नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करना चहाते हैं तो एक मजेदार और आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। ये रेसिपी है ओनियन चीज़ सैंडविच की। आप एक बार इस सैंडविच को खाएंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे। इसे बनाना बहुत आसान है। खाने में तो ये लाजवाब है। आइए  जानते हैं इसे बनाने की सिंपल रेसिपी-

ओनियन चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सामग्री:-

1 प्याज
4 चीज़ स्लाइस
4 ब्रेड स्लाइस
नमक
1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
घी या बटर

ओनियन चीज़ सैंडविच बनाने की विधि-

ओनियन चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें या कद्दूकस कर लें। इसके बाद ब्रेड स्लाइस पर एक तरफ घी या बटर लगाएं। उसके ऊपर प्याज रखें। अब इस पर चीज़ स्लाइस या ग्रेट किया हुआ चीज़ रखें। अब इसके ऊपर नमक और लाल मिर्च छिड़कें।

इसे बनाने के लिए आप इसे तवे का, ग्रिलर या माइक्रोवेव का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको तवे पर सैंडविच बनाने की विधि बता रहे हैं। दूसरी ब्रेड स्लाइस से इसे कवर कर दें। सैंडविच को बटर लगा कर दोनों तरफ से सेक लें।

कुछ देर में करारा सैंडविच तैयार हो जाएगा। आप इसे कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं। इसके साथ आप चटनी भी खा सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *