गणतंत्र दिवस पर इस तरह बनाएं मेंहदी डिजाइन, दिखेगा देशभक्ति का रंग

टिप्‍स। पूरे देश में गणतंत्र दिवस तैयारियां काफी जोरों-शोरों पर हैं। स्कूलों और ऑफिसों में सजावट शुरू हो गई है। बाजार तिरंगे के रंगों से गुलजार हो रहा हैं। हर जगह लोग देशभक्ति के रंग में डूबे हुए हैं। इस दिन लोग अपने-अपने तरीके से देशभक्ति को जाहिर करते हैं। ऐसे में महिलाएं गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के लिए अपने हाथों में मेहंदी भी लगाती हैं। देशभक्ति जाहिर करने का ये भी एक अनोखा तरीका है।

अगर आप भी गणतंत्र दिवस के दिन मेहंदी लगाने का सोच रहीं हैं तो ये खबर खास आपके ही लिए है। इस खबर में हम आपको गणतंत्र दिवस के हिसाब से कुछ ऐसी मेहंदी की डिजाइन्स दिखाएंगे, जो कि सबसे अलग होंगी। अगर आप इन मेहंदी की डिजाइन्स को अपने हाथों पर बनवाएंगी तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा। तो आइए अब देर ना करते हुए आपको गणतंत्र दिवस के मौके पर मेंहदी की डिजाइन दिखाते हैं।

भारत की खूबसूरती :-
अगर आप गणतंत्र दिवस के दिन मेहंदी लगाने का सोच रही हैं तो इस तरह की डिजाइन हाथों पर काफी सुंदर दिखेगी। इस डिजाइन में आप लाल किले पर तिरंगा फहरता हुआ दिखा सकती हैं। इसमें तिरंगे को सैल्यूट मारते लोग भी बहुत अच्छे लगेंगे।

हथेली पर बनाएं भारत माता 
अगर आपके हाथ में तिरंगा पकड़े भारत माता की तस्वीर बनी होगी तो ये देशभक्ति दिखाने का सबसे अलग और अनोखा तरीका लगेगा। हालांकि इस डिजाइन पर काम करना थोड़ा मुश्किल रहेगा।

लहराते तिरंगे के साथ भारत की एकता :-
आपके हाथ की हथेली पर अगर तिरंगा लहराता दिखेगा तो ये काफी यूनिक लगेगा। इसके साथ ही देश की एकता की मिसाल भी आप अपनी मेहंदी में दिखा सकती हैं।

स्वतंत्रता सैनानियों का संघर्ष :-
बिना किसी स्वार्थ के देश की आजादी के लिए ना जानें कितने स्वतंत्रता सैनानियों ने अपनी जान गंवाई है। ऐसे में उन्हें सम्मान देते हुए आप अपनी मेहंदी स्वतंत्रता सैनानियों के नाम समर्पित कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *