ब्रंच में बनाएं टेस्टी क्रीमी गार्लिक पास्ता

रेसि‍पी। कई लोग सुबह जल्‍दीबाजी के कारण नाश्ता नहीं कर पाते हैं। ऐसे में वे ब्रंच यानी ब्रेकफास्ट और लंच के बीच के समय में खाना खाते हैं। ऐसे में ब्रंच में क्या खाया जाए, ये सवाल मन में आता है। इस समय न तो लाइट खाना खा कर काम चलता है और न ही कुछ हेवी खाने का मन करता है। ऐसे में आप कुछ मजेदार खा कर अपना पेट भर सकते हैं। आप नाश्‍ते में क्रीमी गार्लिक पास्ता बना कर खा सकते हैं। क्रीमी गार्लिक पास्ता बनाना बहुत आसान है। इस डिश को बच्चे भी बहुत पसंद करते हैं। इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं। आइए जानते हैं क्रीमी गार्लिक पास्‍ता बनाने की सिंपल रेसिपी-

क्रीमी गार्लिक पास्ता बनाने के लिए सामग्री:-

  • 2 चम्मच जैतून का तेल
  • 4 लहसुन
  • 2 बड़े चम्मच मक्खन
  • ½ छोटा चम्मच पिसी हुई काली मिर्च
  • ¼ छोटा चम्मच नमक
  • ½ पौंड स्पेगेटी या पास्ता
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ पार्मेज़ान चीज़
  • ¾ कप भारी क्रीम

क्रीमी गार्लिक पास्ता बनाने की विधि:-

क्रीमी गार्लिक पास्ता बनाने के लिए सबसे पहले मध्यम आंच पर एक पैन या कड़ाही में जैतून का तेल गर्म करें। इसके बाद इसमें लहसुन डालें और पकने दें और 1 से 2 मिनट तक चलाएं। इसमें मक्खन डालें और पिघलने तक लगातार चलाते रहें। अब आप इसमें काली मिर्च और नमक डालें। इसमें आप शिमला मिर्च, ब्रोकली और प्याज़ भी डाल सकते हैं। अब इसमें उबली हुई स्पेगेटी या पास्ता डालें। इसको चलाएं। आप इसमें विनेगर भी डाल सकते हैं। इसमें परमेसन चीज़, क्रीम और पार्स्ले डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके ऊपर ओरिगैनो डालें। आप इस पर चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं। टेस्‍टी पास्‍ता तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *