इन तरीकों से मिनटों में चमकाएं बर्तन…

लाइफस्‍टाइल। आमतौर पर खाना बनाने से अधिक समय लोगों को बर्तन साफ करने में लगता है। वहीं अगर बर्तन जल जाए तो उसको चमकाने में लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ जाती है। कुकर और कढ़ाही जैसे बर्तन शायद ही कभी आसानी से साफ होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं बर्तन साफ करने के कुछ टिप्स, जिसे ट्राई कर आप कम समय में आसानी से बर्तनों को चमका सकते हैं।

सफेद सिरके का करें इस्तेमाल:-

बर्तन को मिनटों में साफ करने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं। एसिडिक नेचर का होने के कारण सिरका बर्तनों के जले और मुश्किल दागों को झट से मिटाने का काम करता है। ऐसे में जले हुए बर्तन में पानी लेकर उसमें सफेद सिरका मिक्स करें और बर्तन को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। इससे बर्तन तुरंत साफ हो जाएगा।

सोडे की लें मदद:-

कम मेहनत में बर्तन को चमकाने के लिए सोडे का इस्तेमाल भी काफी कारगर तरीका है। वहीं सोडा न होने पर आप कोल्ड ड्रिंक का भी उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए बर्तन को सोडे में भिगोकर रात भर के लिए छोड दें। सुबह उठ कर रगड़ने से बर्तन के सारे दाग चुटकियों में गायब हो जाएंगे।

कांच के बर्तन की सफाई:-

कांच या चीनी मिट्टी के बर्तनों को साफ करने के लिए आप सिरके की मदद ले सकते हैं। इसके लिए थोड़े से गर्म पानी में सिरका और डिश वॉश सोप मिलाकर कांच के बर्तनों को इसमें भिगो दें। इससे कांच के बर्तन में लगे चाय, कॉफी और अन्य चीजों के निशान तुरंत मिट जाएंगे।

एल्युमीनियम के बर्तन चमकाएं:-

एल्युमीनियम की कढ़ाही, कुकर और भगोना साफ करने के लिए एल्युमीनियम के बर्तन में पानी लें अब इसमें 2 चम्मच नमक और 1 चम्मच डिटर्जेंट मिलाकर गैस पर उबालें। वहीं एल्युमीनियम के बर्तन में लगा काला दाग छुड़ाने के लिए आप इस मिश्रण में नींबू का रस भी एड कर सकते हैं। इसके बाद एल्युमीनियम के बर्तन को गैस से उतार कर हल्का रगड़ने से ये मिनटों में चमक जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *