स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है…, मन की बात कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए. बता दें कि यह इस कार्यक्रम का 133वां एपिसोड रहा. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के मन की बात के कार्यक्रम सुनने के लिए सुबह से ही लोग रेडियो के पास बैठ गए. इसके साथ ही आम जन से लेकर बीजेपी के विभिन्न कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र में ये कार्यक्रम सुना. बता दें कि मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महात्मा बुद्ध से लेकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती का जिक्र किया है.

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमारे देश में 23 जनवरी से यानी नेताजी सुभाष की जयंती से लेकर 30 जनवरी तक, यानी गांधीजी की पुण्यतिथि तक, ‘गणतंत्र पर्व’ मनाया जाता है. बता दें कि इस पर्व का एक अहम हिस्सा ‘बीटिंग रिट्रीट’ है. कार्यक्रम के दौरान उन्‍होंने कहा कि आज मैं आपके साथ ‘बीटिंग रिट्रीट’ पर चर्चा कर रहा हूँ, क्योंकि इसके पीछे एक खास वजह है. यह समारोह अलग-अलग बैंड्स के जरिए हमारी विविध संगीत परंपराओं को प्रदर्शित करता है. इस साल का ‘बीटिंग रिट्रीट’ समारोह बेहद यादगार रहा. साथ ही वायुसेना, थलसेना, नौसेना और C.A.P.F. के बैंड्स ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं.’

पर्यावरण संरक्षण के सुंदर प्रतीक लाखा जी- पीएम मोदी

बता दें कि मन की बात कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है. हर साल लाखों Flamingo यहां आते हैं और पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे ‘Flamingo City’ कहा जाता है. उन्‍होंने ये भी कहा कि ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं. क्‍योंकि कच्छ के लोग इन्हें ‘लाखा जी के बाराती’ कहते हैं. अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं.

हालात के चलते बुद्ध के विचार और भी अहम

ऐसे में पीएम मोदी का कहना है कि भगवान गौतम बुद्ध का जीवन संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है. उन्होंने हमें सिखाया है कि शांति हमारे भीतर से शुरू होती है, उन्होंने ये भी कहा कि स्वयं पर विजय सबसे बड़ी विजय होती है. आज दुनिया जिस तरह के तनावों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे समय में बुद्ध के विचार और भी अहम हो गए हैं. 

इसे भी पढ़ें :- मेकअप का हिस्‍सा नहीं एक एहसास…, बोल्ड-खूबसूरत आंखों के लिए अपनाएं 7 आसान स्टेप्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *