जल्‍द रिटायर होंगे राज्यसभा से कई दिग्गज…

नई दिल्ली। अप्रैल में संसद के उच्च सदन राज्यसभा से 19 सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इसमें सत्तारूढ़ भाजपा के पांच और छह कांग्रेस सांसद भी शामिल हैं। इस सदस्यों के सेवानिवृत्त होने के बाद राज्यसभा में कांग्रेस की संख्या 34 से घटकर 28 हो जाएगी,

वहीं भाजपा के 97 में से 92 सदस्य रह जाएंगे। 245 सदस्यीय सदन में भाजपा अभी भी सबसे बड़ी पार्टी है। बता दें कि राज्यसभा से सेवानिवृत्त होने वालों में कांग्रेस के आनंद शर्मा का नाम भी है। सोमवार को धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान इसके संकेत भी दिए कि यह उनका अंतिम कार्यकाल हो सकता है।

दो अप्रैल को आनंद शर्मा का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। इसके अलावा पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, प्रताप सिंह बाजवा, शमशेर सिंह डुल्लो, रिपुन बोरा, रानी नारा और एक हिमाचल प्रदेश के सदस्य का भी कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

सुब्रमण्यम स्वामी, सुरेश गोपी, रूपा गांगुली, श्वेत मलिक और पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता भी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा मनोनीत सदस्यों में बॉक्सर मैरी कॉम और अर्थशास्त्री नरेंद्र जाधव का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *