अमेरिकी विदेश मंत्री रूबियो पहुंचे कोलकाता, आज PM मोदी से करेंगे मुलाकात

Marco Rubio India visit: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो शनिवार सुबह कोलकाता पहुंचे. यह पिछले 14 वर्षों में किसी शीर्ष अमेरिकी राजनयिक की कोलकाता की पहली यात्रा है. यह छोटा दौड़ा उनके चार दिवसीय उच्च-स्तरीय भारत दौरे का शुरुआती पड़ाव है. इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों को सुधारना और क्षेत्रीय साझेदारी को मजबूत करना है.  कोलकाता दौरे के बाद आज नई दिल्ली भी जाएंगे और प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे.

कोलकाता में मटर टेरेसा को दी श्रद्धांजलि

जान लें कि मार्को रूबियो की इस यात्रा की शुरुआत कोलकाता से हुई, जहां पर वह Mother Teresa House Of The Missionaries of Charity भी गए. उन्होंने यहां मदर टेरेसा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. उनकी यात्रा को देखते हुए कोलकाता में सुरक्षा व्यवस्था सख्त है. साथ ही, Victoria Memorial के आसपास भी रूबियो के दौरे के मद्देनजर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती है. रूबियो के साथ अमेरिका के राजदूत Sergio Gor भी हैं.

पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे रूबियो

बता दें कि मार्को रूबियो कोलकाता दौरे का बाद नई दिल्ली जाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के कोलकाता पहुंचने की जानकारी दी है. प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात में वह व्यापार, रक्षा सहयोग, तकनीक और QUAD जैसे अहम विषयों पर बातचीत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने की कीमतों में आई गिरावट, चांदी के बढ़े भाव, जानें आज का रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *