दिल्ली समेत उत्तर-मध्य भारत में चढ़ने लगा पारा, भीषण गर्मी झेलने के लिए हो जाएं तैयार

नई दिल्‍ली। इस बार मई महिने की शुरुआत बारिश के साथ हुई थी जिससे कारण गर्मी में कुछ राहत थी लेकिन अब झुलसा देने वाली गर्मी का समय आ गया है। राजधानी दिल्ली, पश्चिमी यूपी, हरियाणा समेत उत्तर और मध्य भारत में शनिवार को पारा चढ़ा। वहीं रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भ क्षेत्र में लू चलने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के कुछ इलाकों में भी शनिवार को भीषण गर्मी महसूस की गई। वहीं लगातार तापमान में वृद्धि हो रही है। मैदानी इलाकों में जब 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान पहुंच जाता है तो आईएमडी के द्वारा लू चलने की संभावना जताई जाती है। वहीं पहाड़ी इलाकों में अधिकतम तापमान के 30 डिग्री के पार करने के बाद लू की स्थिति बनती है।

पोर्ट ब्लेयर के पास बना है चक्रवात मोचा
बता दें कि मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में उत्पन हुआ चक्रवात मोचा अंडमान निकोहार द्वीप समूह की राजधानी पोर्ट ब्लेयर के उत्तर-उत्तरपश्चिम में बना हुआ है। जिसका रविवार को उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ने की अत्यधिक संभावना है और यह बांग्लादेश के कॉक्स बाजार और म्यांमार के क्यौकप्यू के बीच से गुजर सकता है। इस दौरान 150-160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *