मिजोरम और असम के सीएम आज गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली। केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के राज्यों में सीमा विवाद सुलझाने के लिए सक्रिय है। गुरुवार को असम के सीएम हिमंत बिश्व सरमा व मिजोरम के सीएम जोरामथंगा दिल्ली पहुंचे। दोनों ने राजधानी के असम हाउस में साथ में रात्रिभोज किया। दोनों सीएम शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। उम्मीद है कि असम-मिजोरम के बीच सीमा विवाद पर सार्थक चर्चा होगी। असम के सीएम सरमा ने गुरुवार रात बताया कि जोरामथंगा सात दिन की दिल्ली यात्रा पर आए हैं। इसलिए मैंने उन्हें रात्रिभोज पर आमंत्रित किया। हमने खाना खाया और चर्चा की। कल हम दोनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे। आज सिर्फ हमने बातचीत की और डिनर का लुत्फ लिया। उधर मिजोरम के सीएम जोरामथंगा ने कहा, ‘हम दोनों अच्छे मित्र हैं व भाई जैसे हैं, इसलिए मुझे हिमंत जी ने रात्रि भोज पर बुलाया था। हमने अच्छा वक्त साथ में बिताया। हम उम्मीद करते हैं कि गृहमंत्री अमित शाह से एकसाथ मिलेंगे। हमने दोस्ती और मजबूत करने का प्रयास किया। बता दे कि असम व मिजोरम के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चल रहा है। कई बार यह हिंसक मोड़ ले चुका है। कुछ समय से गर्माता रहा है। मिजोरम के तीन जिले आइजल, कोलासिब और ममित असम के कछार, हेलाकांडी और करीमगंज जिलों से सटे हैं। इनके बीच 164.4 किलोमीटर लंबी सीमा हैं दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से सीमा विवाद चला आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *