सुख-समृद्धि का प्रतीक है मनी प्लांट का पौधा, भूलकर भी न करें ये गलतियां

वास्‍तु टिप्‍स। मनी प्लांट के पौधे को सुख व समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। ऐसी  मान्यता है कि इसके लगाने से घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होती। इतना ही नहीं वास्तु शास्त्र में भी मनी प्लांट के पौधे को काफी महत्‍वपूर्ण बताया गया है। कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा होता है वहां कभी भी आर्थिक संकट नहीं पहुंचता और हमेंशा लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती है। लकिन कुछ गलतियों के कारण से मनी प्लांट का पौघा लगाने से परेशानी का भी सेमना करना पड़ सकता है।

कभी-कभी तो लोग घर में कहीं भी किसी भी तरह से मनी प्लांट का पौधा लगा देते हैं। मनी प्लांट का पौधा लगाने के लिए भी वास्तु शास्त्र में कुछ टिप्स दिए गए हैं। यदि उनका पालन किया जाए तो यह पौधा कई गुना ज्यादा लाभ पहुंचाता है लेकिन अगर गलती हुई तो यह हमें भारी नुकसान भी दे सकता है तो चलिए जानते इससे जुड़े फायदे-नुकसान तथा इसको लगाने के सही तरीकों के बारे में ।

  • घर में मनी प्लांट का पौधा लगाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस पौधे की पत्तियां कभी भी जमीन में नहीं छूनी चाहिए। पत्तियां जमीन में छूने से घर से धन जानें की संभावना बढ़ जाती है।
  • हरा भरा मनी प्लांट आर्थिक बरकत के लिए शुभ माना जाता है इसलिए यदि मनी प्लांट की पत्तियां सूख गई हैं या फिर वह पीली हो गई हैं तो आपको प्लांट बदल देना चाहिए।
  • यह थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन कभी भी किसी बाहरी व्यक्ति को मनी प्लांट छूने नहीं देना चाहिए। ऐसे में घर की सुख समृद्धि खत्म हो सकती है।
  • वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट का पौधा लगाते समय दिशा का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए। इस पौधे को कभी भी पश्चिम या फिर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह पौधा हमेशा ही दक्षिण पूर्व – दिशा में ज्यादा शुभ माना जाता है।
  • ऐसा माना जाता है कि इस पौधे का शुक्र ग्रह के साथ सीधा संबंध होता है इसलिए मनी प्लांट के पौधे की पत्तियों को कभी भी शुक्रवार के दिन नहीं तोड़ना चाहिए।
  • मनी प्लांट के पौधे को कभी भी दूसरे को गिफ्ट नहीं करना चाहिए। इससे शुक्र देवता नाराज हो सकते हैं। वही अगर शास्त्रों की मानें तों शुक्र सुख शांति के देवता हैं और दूसरे को गिफ्ट करने से आपके घर की सुख शांति भंग हो सकती है।
  • मनी प्लांट के पौधे को सूर्य के प्रकाश की बहुत अधिक जरूरत नहीं पड़ती इसलिए इसे हमेशा घर के अंदर ही लगाना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *