समय से पहले दस्तक देगा मानसून…

नई दिल्ली। भारत में मानसून के पहुंचने का इंतजार थोड़ा बढ़ गया है। देशभर में खेतीबाड़ी के लिए दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल पहुंचने की खबर का बेसब्री से इंतजार रहता है। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून एक जून तक कभी भी पहुंच सकता है। अगले 48 घंटों के दौरान मानसून के अरब सागर के कुछ और हिस्सों, पूरे मालदीव और लक्षद्वीप के इलाकों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।

केरल में मानसून समय से पहले ही दस्तक देगा। मानसून के आगमन में विलंब के बारे में पूछे जाने पर विभाग के एक वरिष्ठ विज्ञानी ने कहा कि 27 मई के पूर्व के अनुमान में चार दिन आगे-पीछे होने का अनुमान भी व्यक्त किया गया था।

वहीं एक मौसम विज्ञानी का कहना है कि मानसून के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जून के मध्य तक। झारखंड में 10 से 15 जून के बीच दस्‍तक देने की संभावना है। इस वर्ष अंडमान निकोबार में तय समय से छह दिन पहले मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आम तौर पर अंडमान में 22 मई के आसपास मॉनसून आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *