धनतेरस के दिन जरुर खरीदें ये चीजें…

आस्‍था। हिंदी पंचांग के अनुसार, धनतेरस का पर्व कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी या फिर धन्वंतरि जयंती के रूप में भी जानते हैं। पौराणिक मान्यता के मुताबिक, इस दिन समुद्र मंथन से भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इस दिन मां लक्ष्मी, कोषाध्यक्ष कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन पूजा करने से घर में धन के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। धनतेरस के दिन नई चीजें खरीदने की परंपरा भी है। धनतेरस के दिन नई वस्तुएं सोना, चांदी, कपड़े, वाहन, बर्तन आदि खरीदना काफी शुभ होता है। आइए जानते हैं इस दिन कौन सी चीजें खरीदना शुभ होता है-

धातु:-

धनतेरस के दिन धातु खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन सोने-चांदी के गहने खरीदे जाते हैं। स्टील, तांबे और पीतल के बर्तन खरीदकर भी उनकी पूजा की जाती है। कहा जाता है कि इस दिन धातु की पूजा करने से धन-संपत्ति में बरकत होती है।

दीया:-
हिंदू धर्म में दिवाली और धनतेरस के दिन दीए जलाए जाते हैं। धनतेरस के दिन दीये खरीदने का खास महत्व है। मान्यता है कि प्रकाश और सकारात्मकता का प्रतीक दीपक खरीदने से जीवन में खुशहाली आती है और मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है।

झाड़ू:-

झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है। लक्ष्मी मां को सफाई से खास प्रेम है। गंदगी वाली जगहों से लक्ष्मी दूर भागती है, इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू जरूर खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन सींक वाली झाड़ू खरीदने से गरीबी दूर हो जाती है।

वाहन या जमीन जायदाद:-
कुछ लोग धनतेरस पर वाहन या जमीन जायदाद भी खरीदते हैं। धनतेरस के दिन यदि वाहन खरीदते हैं उससे आपको सालभर शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *