एमए स्टेडियम में सुबह आठ बजे से खेले जाएंगे राष्ट्रीय तीरंदाजी मुकाबले….

जम्मू कश्मीर। 41वीं सीनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की मुख्य स्पर्धाओं का आगाज मंगलवार से एमए स्टेडियम में होगा। रिकर्व स्पर्धा में सुबह आठ बजे से मुकाबले शुरू होंगे। इस स्पर्धा का मुख्य आकर्षण विश्व की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी,ओलंपियन अतानु दास और ओलंपियन तरुणदीप राई होंगे।

जम्मू-कश्मीर तीरंदाजी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि मुख्य मुकाबलों के लिए सोमवार को एमए स्टेडियम में सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी भी पहुंच गए हैं।

जम्मू-कश्मीर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें एक हजार के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चैंपियनशिप 30 मार्च तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *