Assembly Elections 2023: BJP ने जारी की उम्मीद्वारों की पहली सूची, MP के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 नामों का एलान

Assembly Elections 2023: भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों के नामों का एलान कर दिया है। जिसमें मध्य प्रदेश के 39 और छत्तीसगढ़ के 21 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया है। दोनों राज्यों में इस साल ही विधानसभा चुनाव होने हैं।

आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुधवार को नई दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में आयोजित हुई थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई बड़े नेताओं ने भाग लिया था। यह बैठक देर रात तक चली। बैठक में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया गया था। सीईसी सदस्यों ने आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी की तैयारियों की समीक्षा भी की थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *