BJP: बीजेपी ने नए केंद्रीय पदाधिकारियों का नाम किया ऐलान, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

New Delhi: अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कई समीकरणों को ध्‍यान में रखते हुए भाजपा ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का एलान किया गया है। हालांकि, नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है।

बीजेपी की ओर से जारी लिस्‍ट में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास और सौदान सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कैलाश विजयवर्गीय, अरुण सिंह और तरुण चुग को महामंत्री बनाया गया है। इसके साथ ही बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), शिवप्रकाश (लखनऊ) को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, राजेश अग्रवाल (उत्तर प्रदेश) को कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल (उत्तराखंड) को सह-कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम

नाम प्रदेश
डॉ. रमन सिंह, विधायक छत्तीसगढ़
वसुंधरा राजे, विधायक राजस्थान
रघुबर दास झारखंड
सौदान सिंह मध्य प्रदेश
बैजयंत पांडा ओडिशा
सरोज पांडे, सांसद छत्तीसगढ़
रेखा वर्मा, सांसद उत्तर प्रदेश
डीके अरुण तेलंगाना
एम. चौबा एओ नगालैंड
अब्दुल्ला कुट्टी केरल
लक्ष्मीकांत बाजपाई, सांसद उत्तर प्रदेश
लता उसेंडी छत्तीसगढ़
तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश

आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों के नाम का एलान

नाम प्रदेश
अरुण सिंह, सांसद उत्तर प्रदेश
कैलाश विजयवर्गीय मध्य प्रदेश
दुष्यंत कुमार गौतम दिल्ली
तरुण चुग पंजाब
विनोद तावड़े महाराष्ट्र
सुनील बंसल राजस्थान
संजय बंदी, सांसद तेलंगाना
राधामोहन अग्रवाल, सांसद उत्तर प्रदेश

13 राष्ट्रीय सचिवों के नाम का भी एलान

नाम प्रदेश
विजया राहटकर महाराष्ट्र
सत्या कुमार आंध्र प्रदेश
अरविंद मेनन दिल्ली
पंकजा मुंडे महाराष्ट्र
नरेंद्र सिंह रैना पंजाब
डॉ. अल्का गुर्जर राजस्थान
अनुपम हाज़रा पश्चिम बंगाल
ओमप्रकाश धुर्वे मध्य प्रदेश
ऋतुराज सिन्हा बिहार
आशा लाकड़ा झारखंड
कामख्या प्रसाद तासा, सांसद असम
सुरेंद्र सिंह नागर, सांसद उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी केरल

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *