Budget Session 2026: लोकसभा में बजट सत्र चल रहा है, बुधवार को लोकसभा में विपक्षी सांसदों का हंगामा देखा गया, जिसकी वजह से 2 बजे तक कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था. आज राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी बोलेंगे. वहीं विपक्षी दलों ने संसद भवन में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कमरे में बैठक बुलाई है. लोकसभा में कल पीएम जब बोल रहे थे तो उन्हें विपक्षी महिला सांसदों ने घेर लिया था. ऐसे में आज राज्यसभा में भी हंगामे के आसार दिख रहे हैं.
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है, लेकिन सदन में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. विपक्षी सांसद लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. लोकसभा में पिछले कुछ दिनों से जारी हंगामे और सांसदों के निलंबन के विरोध में विपक्ष ने अपनी रणनीति बनाई है, जिसके तहत वे राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा और संभावित प्रधानमंत्री के भाषण को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं.
क्या बोले भाजपा सांसद
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा, “संसद में महिला सांसदों को कांग्रेस के राजनेता आगे कर देते हैं और वे देश के प्रधानमंत्री का रास्ता रोककर खड़े हो जाते हैं. आप प्रधानमंत्री का नहीं देश के विकास का रास्ता रोक रहे हैं. जनता के प्रति जवाबदेही से आप बच रहे हैं.
लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं- नड्डा
Parliament Session Live: राज्यसभा में बोलते हुए LoP मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- संसद का मतलब लोकसभा और राज्यसभा है. लोकसभा में LoP देश के हितों पर बोलना चाहते थे, लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया गया. आप इस तरह से सदन कैसे चला सकते हैं? इस पर केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा- LoP को पता होना चाहिए कि लोकसभा की कार्यवाही पर राज्यसभा में चर्चा नहीं की जा सकती.
इसे भी पढ़ें:-पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के हुए तबादले