दिल्ली में छठ की भव्य तैयारी, 1400 से ज्यादा बनेंगे घाट, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा प्लान

Chhath Puja 2026: दिल्ली में छठ महापर्व को लेकर सरकार ने कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार इस बार राजधानी में 1,400 से अधिक छठ घाट बनाने जा रही है। पिछले साल 1,326 घाट बने थे, इस बार संख्या और बढ़ाई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, 6 नवंबर तक घाटों की बुनियादी तैयारी पूरी करनी है। पर्व से 2 दिन पहले मुख्य व्यवस्थाएं पूरी हो जाएंगी। इस साल छठ 13 से 16 नवंबर तक है और 16 नवंबर को दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी रहेगी।

सड़क से लेकर रेलवे स्टेशन तक प्लान

घाटों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, गड्ढे भरने और पानी के छिड़काव के निर्देश दिए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस पार्किंग और रूट डायवर्जन संभालेगी।मॉडल घाटों पर LED स्क्रीन पर छठ से जुड़ी सामग्री के साथ दिल्ली सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दिखाई जाएगी।बिहार, UP और झारखंड जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशनों और ISBT बस अड्डों पर भी विशेष व्यवस्था होगी। रेल मंत्रालय से समन्वय किया जा रहा है।

विदेशी मेहमान भी देखेंगे छठ

सरकार ICCR के साथ मिलकर विदेशी राजदूतों और उच्चायुक्तों को भी छठ में बुलाने की योजना बना रही है। इसके लिए सूर घाट या किसी बड़े मॉडल घाट पर खास कार्यक्रम हो सकता है।

क्या-क्या सुविधा मिलेगी घाटों पर?

  • सीसीटीवी से निगरानी, पर्याप्त लाइट और साफ-सफाई 24 घंटे
  • महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, शौचालय और कूड़ेदान
  • बड़े घाटों पर ढके हुए टेंट, स्वागत द्वार और LED स्क्रीन
  • भीड़ वाले घाटों पर दमकल की गाड़ियां, पुलिस और प्रशासन की तैनाती

इसे भी पढ़ें:-28 से 30 अक्टूबर तक बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *