Delhi: ममता बनर्जी की पार्टी TMC के सांसद कल्याण बनर्जी को झटका लगा है. लोकसभा ने तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को मानसून सत्र के बाकी समय के लिए सस्पेंड कर दिया. उन पर आरोप था कि उन्होंने निचले सदन में एनसीपीआई सदस्यों के साथ तीखी बहस के दौरान महिला सदस्यों के बारे में अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.
अब इस मानसून सेशन की कार्यवाही में कल्याण बनर्जी सदन में जाकर भाग नहीं ले पाएंगे. बताया जा रहा है कि काकोली घोष और सायोनी घोष के लिए कथित रूप से अपशब्दों के इस्तेमाल पर कल्याण बनर्जी के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है, इसीलिए कल्याण बनर्जी को पूरे सेशन के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है.
बनर्जी ने कथित तौर पर TMC के एक बागी सांसद को “चोर” भी कहा, जिससे विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद लोकसभा चैंबर के अंदर टकराव की स्थिति पैदा हो गई.
पीठासीन सभापति कृष्ण प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि आज सांसद कल्याण बनर्जी ने कुछ महिला सदस्यों के खिलाफ असंसदीय टिप्पणियां की हैं जिसकी लिखित शिकायत अध्यक्ष ओम बिरला को प्राप्त हुई है. उन्होंने कहा, “यह सदन की गरिमा के विरुद्ध है. सांसद का यह व्यवहार बहुत आपत्तिजनक है.”
इसे भी पढे़ं:-नीट अभ्यर्थियों की मांग जायज, लेकिन राहुल-अखिलेश कर रहे हैं राजनीति: ओमप्रकाश राजभर