मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गिरफ्तार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस

Delhi: भारत के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शुमार हिमांशु भाऊ उर्फ भाऊ रिटोलिया को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, उसे अमेरिकी एजेंसियों ने हिरासत में लिया है।

हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला हिमांशु लंबे समय से एजेंसियों को चकमा दे रहा था। अगस्त 2023 में इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था, जिसके बाद दुनियाभर में उसकी तलाश तेज हो गई थी।

कई राज्यों में वांटेड था भाऊ
हिमांशु भाऊ पर हत्या, हत्या की कोशिश, रंगदारी और अवैध हथियार सप्लाई जैसे संगीन आरोप हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में उसके खिलाफ दर्जनों केस दर्ज हैं। NIA और दिल्ली-हरियाणा पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में उसका नाम टॉप पर था।

आरोप है कि विदेश में बैठकर वह दिल्ली-NCR, हरियाणा और पंजाब में अपने गैंग को ऑपरेट कर रहा था।

2.5 लाख का इनामी था
हरियाणा पुलिस ने उसकी सूचना देने पर 2.5 लाख रुपये और दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनाम रखा था।

अब उसके प्रत्यर्पण को लेकर भारतीय एजेंसियां अमेरिकी अधिकारियों के संपर्क में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *