Delhi Flood: यमुना ने तीसरी बार किया खतरे के निशान को पार, लोगों की बढ़ी समस्याएं

Delhi Weather Updates:दिल्ली में एक बार फिर से यमुना का जलस्तर बढ़ने लगा है। दिल्‍ली में बीते दिनों आए बाढ़ के वजह से हुए भारी नुकसान के बाद अभी लोग उभर ही नहीं पाए है कि फिर से दिल्‍लीवासियों के सिर पर खतरा मंड़राने लगा है। यमुना का जलस्‍तर तीसरी बार खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया। आपको बता दें कि शुक्रवार शाम को करीब छह बजे तीसरी बार यमुना का जलस्तर 205.38 मीटर के पार पहुंच गया है, जिससे यमुना के किनारे रहने वाले लोगों की समस्‍याएं बढ़ने लगी है।

 

दरसल, 10 जुलाई को यमुना ने खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर लिया था और 13 जुलाई को यमुना ने दिल्ली में 1978 में आई बाढ़ के दौरान के अपने जलस्तर 207.49 मीटर के रिकार्ड नीचे छोड़ दिया था।पुराने रेलवे ब्रिज पर तब इसका अधिकतम जलस्तर 208.66 मीटर पहुंच गया। छह दिन बाद 19 जुलाई को सुबह पांच बजे यमुना का जलस्तर फिर से खतरे के निशान के नीचे 205.22 मीटर पर आया। लेकिन छह बजे से इसका जलस्तर फिर बढ़ने लगा।

जानाकारी के मुताबिक, शुक्रवार की सुबह सात बजे यमुना खतरे के निशान को पार कर गई जबकि शाम को  करीब पांच बजे तक इसका जलस्तर 205.79 मीटर पहुंच गया। इसके बाद शुक्रवार को शाम छह बजे तीसरी बार यमुना का पानी नीचे आने के बाद फिर से खतरे के निशान को पार कर गया है। ऐसे में प्रशासन की ओर से कहा जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण फिर से यमुना के जलस्तर में वृद्धि हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *