Delhi NCR: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बेहद खुफिया और बड़े ऑपरेशन को अंजाम देते हुए राजधानी को दहलाने की एक और बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने कुख्यात ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो अलग-अलग मॉड्यूल का सनसनीखेज पर्दाफाश किया है. पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार, आधुनिक पिस्तौल और खतरनाक पेट्रोल बम (मोलोटोव कॉकटेल) बरामद किए गए हैं.
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी दो बेहद खतरनाक और अलग-अलग नेटवर्क के माध्यम से अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. जिसमें पहला मॉड्यूल का सीधा संबंध आतंकी गतिविधियों और देश विरोधी साजिशों से था, जो किसी बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में था और दूसरा मॉड्यूल पूरी तरह से अवैध हथियारों की तस्करी (आर्म्स स्मगलिंग) में लिप्त था, जो गैंगस्टरों और शूटरों को अत्याधुनिक हथियार और पेट्रोल बम जैसे घातक साधन मुहैया कराना था.
पुलिस द्वारा पकड़े गए संदिग्धों से गहन पूछताछ की जा रही है. रिमांड के दौरान इस बात की गहराई से पूछताछ की जाएगी कि इन पेट्रोल बमों और हथियारों का इस्तेमाल दिल्ली में किस खास तारीख और जगह पर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए किया जाना था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रखा गया है और कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी अभी भी जारी है.
इसे भी पढ़ें:-भूलकर भी तुलसी के पास न लगाएं ये 6 पौधे, घर की सकारात्मक ऊर्जा हो सकती है प्रभावित