Republic Day Parade 2024: राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर फहराया तिरंगा, दी गई 21 तोपों की सलामी

India 75th Republic Day Celebration: 75वें गणतंत्र दिवस परेड का भव्य आयोजन का शुभारंभ हो गया है. परेड के शुरू होने से पहले ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी गई. इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद हैं.

India 75th Republic Day: राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर सलामी मंच से राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके बाद राष्ट्रगान बजा और 21 तोपों की सलामी दी गई. इसके बाद गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई. दरअसल, गणतंत्र दिवस के इस समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां मुख्य अतिथि हैं. बता दें कि इमैनुएल मैक्रां गुरुवार को ही भारत पहुंच गए थे. शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट साझा कर सभी भारतीयों को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, ‘मेरे दोस्त नरेंद्र मोदी, भारतीय लोगों, गणतंत्र दिवस की बधाई. आपके साथ खुश और गौरवान्वित हूं. चलिए उत्सव मनाते हैं’
 

India 75th Republic Day: ब्लिंकन ने भी दी शुभकामनाएं

वहीं, अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने कहा कि ‘संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से मैं भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं. दुनिया का सबसे बड़ा संविधान भारत का है. भारत के लोगों को इस खास दिन पर जश्न मनाने के लिए बधाई’

इसे भी पढ़े:- Republic Day Parade 2024: इस बार कर्तव्य पथ की परेड होगी खास, फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *