20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, कई अहम बिल हो सकते हैं पेश

Monsoon session 2026: केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों के मानसून सत्र 2026 को आहूत करने की मंजूरी दे दी है. यह सत्र 20 जुलाई, 2026 को शुरू होगा और 13 अगस्त, 2026 तक चलेगा, जिसमें कई अहम बिल पेश किए जा सकते हैं. संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की. जानकारी के मुताबिक, मानसून सत्र में राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सार्थक बहस, चर्चा और निर्णय लिए जाएंगे. वहीं, यह सत्र भारी हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी, विभिन्न परीक्षाओं में पेपर लीक समेत कई अन्य मुद्दों को सदन में उठा सकता है. 

इसे भी पढ़ें:-गर्मियों में इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन, शरीर रहेगा ठंडा और तरोताजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *